Betul Taza Samachar: दर्दनाक हादसा-नदी में नहा रहे दो मासूम भाई डूबे, बचाने गई मां की भी हुई मौत, गांव में मातम
Betul Taza Samachar: two innocent brothers drowned while taking bath in the river, the mother who went to save them also died, mourning in the village
Betul Taza Samachar: खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली सूअर का हमला, युवक जबड़ा पकड़ कर करता रहा मुकाबला
▪️ लवकेश मोरसे, दामजीपुरा (बैतूल)
Betul Taza Samachar: बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाइयों के साथ ही उनकी मां की भी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत झाकस के उमरघाट से सटी ताप्ती नदी में हुआ। एक साथ दो मासूमों और उनकी मां की मौत से गांव में मातम छाया है। उधर थाना साईंखेड़ा क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। किसान ने जंगली सूअर का जबड़ा पकड़ कर काफी देर तक मुकाबला किया। इससे उसकी जान बच पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरघाट के राज पिता गेंदालाल उम्र 5 वर्ष और राम पिता गेंदालाल उम्र 3 वर्ष अपनी मां फूलमा पति गेंदालाल कवड़े उम्र 36 वर्ष के साथ रविवार दोपहर एक बजे के लगभग ताप्ती नदी में नहाने गए थे। वहां पर नदी में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। इसके बाद बच्चे डूबने लगे।
बच्चों को डूबते देखा तो मां फूलमा बाई अपनी जान की परवाह किए बगैर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गई। हालांकि वह न बच्चों को बचाने में सफल हो सकी और न ही खुद को बचा सकी। तीनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा बनाकर शवों को पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। एक साथ 2 बच्चों और मां की मौत से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि इससे पहले भी नदी में डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
- Also Read: Optical Illusion Pictures: इस तस्वीर में पेड़ नहीं तो क्या है 99 प्रतिशत जवाब देने में फेल
हमले के बाद जंगली सूअर से भिड़ गया ग्रामीण
बैतूल से 25 किलोमीटर दूर सोमवार को एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले के बाद किसान जंगली सूअर से भिड़ गया। वह करीब 20 मिनट उसका जबड़ा पकड़कर लड़ता रहा। लेकिन, वयस्क जंगली सूअर पर उसका जोर नहीं चल सका। आखिर आसपास के किसानों ने उसे किसी तरह बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना ग्राम बारवी की है।
बचने का नहीं मिला कोई मौका
प्राप्त जानकारी के अनुसार गब्बर किरोड़े (40) निवासी ग्राम बारवी थाना साईंखेड़ा का रहने वाला है। आज खेत में काम के दौरान वह चना खाने के बाद पानी पीने खेत के किनारे नाले में गया था। पानी पीते समय अचानक पीछे से जंगली सूअर ने उस पर हमला बोल दिया। करीब डेढ़ क्विंटल वजन का यह सूअर उस पर हमलावर हुआ तो उसे बचने का मौका ही नहीं मिला।
- Also Read: PhonePe UPI Lite: अब बिना इंटरनेट PhonePe और Paytm से भेज सकेंगे रुपए, शुरू हुई नई सुविधा
पानी में पटक कर किया हमला
सूअर ने उसे पानी में पटक दिया और हमला करता रहा। इस दौरान गब्बर ने भी हिम्मत नहीं हारी और वह उससे लड़ता रहा। उसने सूअर का जबड़ा पकड़ा और करीब 20 मिनट उससे जूझता रहा। इस दौरान उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने जंगली सूअर को मारकर मौके से भगाया।
एक किमी खटिया पर लिटाकर लाए
इस दौरान गब्बर बुरी तरह घायल हो गया था। सूअर ने उसे पूरे शरीर में जगह-जगह जख्मी कर दिया था। किसानों ने उसे तत्काल खटिया पर लिटाकर लगभग एक किलोमीटर ग्राम गुड़ी तक लेकर आए। जहां से 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया।
जबड़ा नहीं पकड़ता तो मार ही डालता
घायल किसान को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। गब्बर के पूरे शरीर में जख्म बन गए हैं। गब्बर के मुताबिक अगर वह सूअर का जबड़ा नहीं पकड़ता तो आज वह उसे मार डालता। इधर घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। विभाग किसान को मुआवजे और इलाज की कार्रवाई कर रहा है।’




