बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अजब-गजब : रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमा डाले 175.98 करोड़ रुपये, मध्य रेल ने बनाया रिकॉर्ड 

 

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल 

यूं तो रेलवे (indian railway) द्वारा हर साल यात्री किराए (passenger fares) और माल परिवहन (freight transport) से अरबों-खरबों रुपये की कमाई की जाती है, लेकिन इस बार कबाड़ (scrap) बेचकर भी कमाई का रिकॉर्ड बना डाला है। मध्य रेल (Central Railway) ने इस साल महज अप्रैल से अगस्त तक ही स्क्रैप बिक्री से 175.98 करोड़ रुपये की आमदनी अर्जित कर ली है। यह पिछले साल की इसी अवधि से काफी अधिक है।

मध्य रेल के नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य रेल ने सभी स्टेशनों, खंडों, डिपो, कारखानों, शेडों, कार्यस्थलों को सभी रेलवे स्थानों/मंडलों को कबाड़ मुक्त करने के लिए ‘शून्य स्क्रैप मिशन’ (zero scrap mission) प्राप्त करने की दिशा में अपने अथक प्रयास जारी रखे हैं।

चालू वर्ष के दौरान अप्रैल से अगस्त 2022 तक, मध्य रेल ने स्क्रैप की बिक्री () से 175.98 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि यानी अप्रैल से अगस्त 2021 के दौरान प्राप्त 137.48 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 35.19 प्रतिशत अधिक है। मध्य रेल द्वारा उत्पन्न 175.98 करोड़ रुपये का स्क्रैप बिक्री राजस्व किसी भी वर्ष में अप्रैल से अगस्त की अवधि के लिए स्क्रैप की बिक्री से सबसे अधिक राजस्व है।

मध्य रेल के महाप्रबंधक (Central Railway General Manager) अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि स्क्रैप डिस्पोजल (scrap disposal) से न केवल राजस्व अर्जित करने में मदद मिली है बल्कि परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल रखने में भी मदद मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य रेल विभिन्न स्थानों पर सभी चिन्हित स्क्रैप सामग्री को बेचने के लिए मिशन मोड में काम करेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button