खेती किसानी

Business Ideas: धान-गेहूं की खेती छोड़िए… इस अद्भुत पौधे की खेती करके कमाएं लाखों रुपए

Business Ideas, Jojoba Cultivation, Jojoba oil, Jojoba Farming, Jojoba Farming in Hindi, Jojoba oil price, 11 Benefits of Jojoba Oil for Skin & Hair, kheti kisani news in hindi, jojoba oil 2023, Jojoba Farming Tipes, जोजोबा का तेल price, जोजोबा का बीज कहां मिलेगा, जोजोबा का पेड़, जोजोबा फार्मिंग इन राजस्थान, जोजोबा का पौधा व लगाने का समय, जोजोबा इन हिंदी, जोजोबा का तेल price, जोजोबा का बीज कहां मिलेगा, जोजोबा का पेड़, jojoba oil, jojoba seed price, जोजोबा का तेल price, jojoba plant in rajasthan, जोजोबा की खेती की जानकारी, how to propagate jojoba

Business Ideas: धान-गेंहू की खेती छोड़िए... इस अद्भुत पौधे की खेती करके कमाएं लाखों रुपए
Source: Credit – Social Media

Business Ideas : देश के कई इलाकों में पानी की कमी की वजह से किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिल पाता है। जिसके वजह से वह खेती में अधिक फसल का उत्‍पादन नहीं कर पाते है। ऐसे में राजस्थान के कई किसानों ने जोजोबा की खेती शुरू की है। जोजोबा के सीड से एक तेल निकाला जाता है जो काफी महंगा बिकता है। 1 एकड़ जोजोबा की खेती से 5 क्विंटल सीड निकलता है। अगर बाजार की बात करें तो जोजोबा के 1 लीटर तेल की कीमत 7000 है। 1 एकड़ में 5 क्विंटल सीड से 250 लीटर तेल निकल सकता है। राजस्थान के हनुमानगढ़ इलाके के कई किसान एक एकड़ में जोजोबा की खेती से 1 साल में 17 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं।

एक एकड़ में कितना होता है जोजोबा

जोजोबा के उपज की बात करें तो यह अन्य फसलों के मुकाबले काफी ज्यादा मुनाफा देता है। एक एकड़ में जोजोबा की खेती करने से 5 क्विंटल बीज निकलता है। वहीं अगर बाजार में इसकी कीमत की बात करें तो जोजोबा के 1 लीटर तेल की कीमत लगभग 7000 रुपये है। आपको बता दें 5 क्विंटल सीड से 250 लीटर तेल निकल सकता है।

Business Ideas: धान-गेंहू की खेती छोड़िए... इस अद्भुत पौधे की खेती करके कमाएं लाखों रुपए
Source: Credit – Social Media

जोजोबा ऑयल है बेहद यूजफुल

जोजोबा की खेती का मुख्य मकसद इससे तेल हासिल करना है, जो बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, जोजोबा के ऑयल में वैक्स एस्टर पाए जाते हैं, जो फेस और स्किन लिए मॉइस्चराइजर, शैंपू- कंडीशनर, हेयर ऑयल, लिपस्टिक, एंटी-एजिंग और सन केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल कैमिकल्स और दवाइयां बनाने में भी बड़े पैमाने पर होता है।

Business Ideas: धान-गेंहू की खेती छोड़िए... इस अद्भुत पौधे की खेती करके कमाएं लाखों रुपए
Source: Credit – Social Media

राजस्थान के अलावा कहां होती है खेती

जोजोबा की फसल मुख्य रूप से राजस्थान में होती है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो पंजाब, हरियाणा उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के किसान भी जोजोबा की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यूपी और बिहार वाले किसान भी इस फसल में अपने हाथ आजमां सकते हैं, लेकिन बस उन्हें थोड़ी तकनीक का भी इसकी खेती के लिए सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में इसकी फसल बोई जा सकती है और उससे मुनाफा भी कमाया जा सकता है।

यहां देखे वीडियो (Business Ideas)

Source: NMF News

जोजोबा की खेती करने वाले किसान

जोजोबा की खेती करने वाले किसान ने कहा, “jojoba के एक पौधे से दूसरा पौधा 2 मीटर की दूरी पर लगाया जाता है जबकि पंक्ति से पंक्ति की दूरी 4 मीटर रखी जाती है। 1 एकड़ में जोजोबा के 500 पौधे लगाए जा सकते हैं। अगर आप तेल की मार्केटिंग कर सके तो 1 एकड़ जोजोबा के पौधे से 50 लाख तक की कमाई हो सकती है। राजस्थान के कई इलाकों में जोजोबा के पौधे 28 में मिल जाते हैं। एक बार जोजोबा का पौधा लगाने के बाद 200 सालों तक सीड देता रहता है।

जोजोबा की खेती करके कमाएं मुनाफा

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि देश के कुछ अन्य राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक इसकी खेती करके बढ़िया बिजनेस किया जा सकता है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं, आने वाले कई वर्षों तक आपको पैसों कमाने की फिक्र भी नहीं सताएगी। इसकी मांग सबसे ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के लिए है। पूरे विश्व में सौंदर्य प्रसाधनों का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी स्थिति में जोजोबा की खेती और इसकी प्रोसेसिंग किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित होगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button