Chhath Puja 2022: दो दिवसीय छठ पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित होगी रंगारंग आतिशबाजी, भोजपुरी एकता मंच के सदस्यों ने बनाई रुपरेखा

सारनी (Betul Update)। तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें भोजपुरी समाज द्वारा उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है। दो दिवसीय निर्जल उपवास के साथ सूरज को अरग देकर इस त्यौहार का समापन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह छठ के पावन पर्व का निर्जल उपवास रखती है।
इस आस्था और विश्वास के महापर्व को सारनी सतपुडा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच द्वारा बड़ी धूमधाम से विगत कई सालों से मनाया जाता है। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रम, देशी आतिशबाजी और भोजपुरी गीतों का समागम देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा मनमोहक कार्यक्रम तो सुबह और शाम दोनों समय पर आयोजित होता है। जिसमें दो तीन घंटे तक चलने वाली देशी आतिशबाजी आसमान में देखने को मिलती है। जो मन को मोहित करने वाली होती है। इसकी साथ छठ घाट डैम पर भोजपुरी गीतों के समागम में सबसे अनोखी कलाकारों की झांकियां जिसमें अलग-अलग भगवानों का दृश्य देख कर मन मोहित हो जाता है।
इन सारी कार्यक्रम की तैयारी में भोजपुरी एकता मंच लगभग पिछले दो तीन सप्ताह से मेहनत कर रही है ताकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम सफल आयोजन हो सके। इसलिये जिला प्रशासन तथा नपा प्रशासन भी काफी गंभीर है। सभी को पता है कि यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें हर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाता है कि किसी भी तरह से कोई चूक ना हो। इसलिए प्रशासन भी हर तरह से सक्रिय है। इसी कारण हर रोज कभी नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी तो कभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी खुद सतपुडा छठ घाट डैम पर चल रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देकर व्यवस्थाओं में सुधार करवा रहे है।

गुरुवार को सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक कमलकिशोर भावसार, भोजपुरी एकता मंच जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, अरूण सिंह, जीपी सिह, प्रमोद सिहं, सुधा चन्द्रा, छविनाथ भारद्वाज, सुनील सिंह, लक्ष्मण साहू के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीओपी रोशन कुमार जैन थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, नप अध्यक्ष किशोर बरदे,उपाध्यक्ष जगदीश पवार की उपस्थिति में अपर हाउस मैं भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। चर्चा के दौरान भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रमों आतिशबाजियों के साथ अलग-अलग भगवान की झांकियां देखने को मिलेगी।
भोजपुरी समाज के सदस्य इस कार्यक्रम को अपनी मेहनत से दिन-रात एक करके सफल बनाते हैं। जिसमें भोजपुरी समाज के सदस्य,पुलिस प्रशासन, नपा प्रशासन, पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग होता है। यही कारण है कि सारणी में छठ पर्व धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। यही नहीं छठ घाट के अलावा नांदिया घाट, शिव मंदिर पाथाखेडा में भी नपा प्रशासन और भोजपुरी एकता मंच के सहयोग से छठ पर्व मनाया जाता है। जबकि इसके साथ ही भोजपुरी एकता मंच भी हर एक स्तर पर इस कार्यक्रम की भव्यता का पूरा ध्यान रख रहा है। इसलिए सतपुड़ा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच के आग्रह पर नगर पालिका प्रशासन ने चाइनीस झालर की सफाई का युद्ध स्तर पर कर रही है।
सतपुड़ा छठ घाट डैम के किनारे के हिस्से पर लगभग पानी के दो तीन फीट अंदर तक टेंट के पाइप लगाकर जालियां रोकी जायेगी ताकि चाइनीस झालर किसी भी तरीके से दो दिवसीय आस्था और विश्वास के महापर्वव छठ त्योहार मनाने वाले व्रत धारी जो पानी में सूर्यदेव की उपासना केेे लिए खड़े हो, उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मैं नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में इस बार छठ पूजा के महापर्व में सहभागी बन रहा हूं। हालांकि पिछले कई वर्षों से मैं छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल होता आया हूं, लेकिन इस बार नगर पालिका प्रशासन से जो भी बन पड़ेगा वह मेरे द्वारा व नपा उपाध्यक्ष द्वारा करवाया जाएगा। जिसको लेकर मैंने दिशा निर्देश भी नगर कर्मचारियों को जारी कर दिए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही आज कल में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
वहीं एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने कहा आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा सारणी क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी सक्रिय है। छठ पूजा में श्रद्धालुओं की हर संभव मदद पुलिस प्रशासन करेगा। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने कहा जो वाहन व्रतधारियों को लेकर आती है, उनको आधे किलोमीटर दूर ही रोक कर वाहनों को पार्किंग करवाया जाता था। इस बार व्यवस्थाओं में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। छठ घाट स्थल के बगल में मौजूद स्थान पर चिन्हित कर वाहनों को पार्किंग करवाया जाएगा ताकि व्रत धारियों को परेशानी ना हो और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे शुभारंभ तथा समापन शाम सात बजे होगा। जबकि व्दितीय दिवस 31 अक्टूबर को सुबह प्रातः तीन बजे शुरु हो आठ बजे तक आयोजित किया जायेगा। इसी दिन इस दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन भी किया जायेेेगा।बैठक में भोजपुरी समाज के वरिष्ठ अरुण सिंह द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रमोद सिह, लक्ष्मण शाहू, रमेश सिंह, शिबू सिंह, संजय प्रजापति, बाबू सिंह, अंकित, पार्षद प्रवीण सोनी, रूपलाल बेलवंशी, गोलू राजपूत, हरेन्द्र भारती, प्रकाश डहेरिया, विनय मदने, दिलीप झोड, संजीत चौधरी एवं अन्य भोजपुरी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।



