बैतूल अपडेट

Amla Hospital Inspection: सीएमएचओ पहुंचे आमला अस्पताल, अव्यवस्थाओं का मिला अंबार, शोकॉज नोटिस जारी

Amla Hospital Inspection: बैतूल। आला अफसरों की तमाम हिदायतों के बावजूद जिले के सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नहीं हो पा रही है। इसका नजारा सोमवार को आमला सिविल अस्पताल में भी देखने को मिला। यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े ने 6 अक्टूबर को औचक निरीक्षण किया।

व्यवस्था जैसी कोई चीज ही नहीं

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पाई गई गंभीर अव्यवस्थाओं को देखकर डॉ. हुरमाड़े ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में पंजीयन काउंटर पर भारी भीड़ थी, जबकि केवल एक ही कर्मचारी पंजीयन कार्य कर रहा था।

इस पर तुरंत एक अन्य कर्मचारी को पंजीयन में लगाया गया। पैथोलॉजी कक्ष में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थीं और बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

Amla Hospital Inspection: सीएमएचओ पहुंचे आमला अस्पताल, अव्यवस्थाओं का मिला अंबार, शोकॉज नोटिस जारी

गैरहाजिर मिली एक्स-रे टेक्नीशियन

डॉ. हुरमाड़े के निर्देश पर तत्काल दो बेंच लगाकर मरीजों के बैठने की व्यवस्था करवाई गई। एक्स-रे रूम में ड्यूटी समय में ताला लगा पाया गया। जांच में पता चला कि एक्स-रे टेक्नीशियन दीपिका सूर्यवंशी मुलताई गई थीं। उन्हें तुरंत बुलाया गया और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

डॉक्टर नहीं भर रहे थे पर्चियों पर नोट्स

महिला वार्ड के निरीक्षण में पाया गया कि इंडोर पर्चियों पर चिकित्सकों द्वारा नोट्स नहीं भरे जा रहे थे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप जयंत को निर्देश दिए गए कि सभी इंडोर पर्चियों पर अनिवार्य रूप से नोट्स दर्ज किए जाएं।

Amla Hospital Inspection: सीएमएचओ पहुंचे आमला अस्पताल, अव्यवस्थाओं का मिला अंबार, शोकॉज नोटिस जारी

बीएमओ को 3 दिन में सुधार की हिदायत

सीएमएचओ डॉ. हुरमाड़े ने खंड चिकित्सा अधिकारी आमला डॉ. नरवरे को तीन दिवस के भीतर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।

कलमेश्वरा और जामुन बिछुआ भी पहुंचे

इसके साथ ही दो बच्चों की मृत्यु की सूचना मिलने पर डॉ. हुरमाड़े ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला के साथ ग्राम कलमेश्वरा और जामुन बिछुआ का दौरा कर परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। जानकारी के अनुसार बच्चों का इलाज परासिया में डॉ. प्रवीण सोनी के यहां हुआ था।

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसेवा को समर्पित रहा आयुष विभाग का सेवा पखवाड़ा

आयुष विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन संपन्न हुआ। आयुक्त, संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में तथा जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर योगेश चौकीकर के निर्देशन में पूरे जिले में यह अभियान जोर-शोर से चलाया गया। 2 अक्टूबर को इस सेवा पखवाड़े का समापन दिवस मनाया गया।

Amla Hospital Inspection: सीएमएचओ पहुंचे आमला अस्पताल, अव्यवस्थाओं का मिला अंबार, शोकॉज नोटिस जारी

निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए

इस अवधि में आयुष विभाग की सभी संस्थाओं में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए, जिनमें ग्रामीणजनों को सशक्त नारी सशक्त परिवार विषय पर जागरूक किया गया। बताया गया कि स्वस्थ और शिक्षित नारी ही सशक्त परिवार की नींव होती है। पखवाड़े के दौरान स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया, औषधीय पौधों का रोपण और वितरण किया गया तथा विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधिया आयोजित कर प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

समापन दिवस पर समिति का गठन

समापन दिवस पर आयोजित ग्रामसभा में आयुष विभाग की ओर से जन आरोग्य समिति गठन हेतु बैठक रखी गई, जिसमें शासन के आदेशानुसार समिति गठन के नियमों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। इस समिति का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और औषधालय प्रबंधन में सुधार कर जनमानस को अधिकतम आयुष सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button