बैतूल अपडेट

Betul Crime News : भाई और भतीजे ने की थी हत्या, जमीनी विवाद बना सबब

Betul Crime News : बैतूल। चार दिन पहले भैंसदेही थाना क्षेत्र में पूर्णा नदी में मिले अज्ञात शव के मामले का खुलासा हो गया है। मृतक ग्राम ढोण्डी का रहने वाला था। उसकी हत्या उसी के भाई और भतीजे ने की थी। हत्या के पीछे जमीनी विवाद था। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 20 जून को रात्रि 9 बजे ग्राम कोटवार द्वारा अज्ञात व्यक्ति का शव ग्राम ढोण्डी के शमशान घाट पूर्णा नदी के पानी में डूबा हुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना पर ग्राम कोटवार की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया।

अज्ञात शव को पानी से निकाला गया शव मे बड़े बड़े पत्थर बंधे हुए मिले एवं शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए। गांव के लोगों द्वारा पहले तो मृतक को पहचानने से इंकार किया गया। परिजनों द्वारा भी पहचानने से मना किया गया।

इसलिए हुआ परिजनों पर संदेह (Betul Crime News)

अगले दिन गांव के कुछ लोगों को बात करते पाया गया कि मृतक गांव का ही रमेश है। इसके बाद उसके परिजनों द्वारा भी स्वीकार किया गया। परिजनों द्वारा पहले पहचानने से मना करने एवं बाद में पहचान करने से प्रथम दृष्टया मृतक के परिजनों पर संदेह हुआ।

हत्या का अपराध किया दर्ज

परिजनों द्वारा अज्ञात शव की पहचान रमेश पिता काल्या भुसुमकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम ढोण्डी के रूप में की गई। जांच दौरान मृतक रमेश भुसुमकर का पीएम करवाया गया। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भैंसदेही से टीम गठित की गई।

चल रहा था जमीन का विवाद (Betul Crime News)

पुलिस की विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक रमेश भुसुमकर का जमीनी विवाद उसके बड़े भाई और उसके बड़े लड़के से था। संदेह के आधार पर उन्हें अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि रमेश भुसुमकर उसकी जमीन बेचने की बात कर रहा था। वह उसके हिस्से की जमीन भी जोतने नहीं दे रहा था।

हत्या कर नदी में बहाया शव

इसलिये 17-18 जून की रात करीब 12 बजे दोनों ने मिलकर मृतक रमेश की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए बैलगाड़ी के जुआड़ा (जिससे बैलों को जोता जाता है) पर रख कर कंबल एवं रस्सी से बांध दिया। साथ ही बड़े-बड़े पत्थर बांध कर शव को शमशान घाट पूर्णा नदी में बहा दिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका (Betul Crime News)

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, सहायक उप निरीक्षक अवधेश वर्मा, अजय भाट, प्रधान आरक्षक छोटेलाल वछानिया, आरक्षक नितिन ठाकुर, मनोज इवने, नारायण जाट, महिला आरक्षक अंकिता शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button