धर्म/अध्यात्म अपडेट

Todays horoscope 28 May: आज इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब बरसेगा धन

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Todays horoscope 28 May)। आज का सुविचार… रोने से आंसू भी पराये हो जाते हैं, लेकिन मुस्कराने से पराये भी अपने हो जाते हैं। मुझे वो रिश्ते पसंद है, जिनमें मैं नहीं हम हो। किसी ने हम से पूछा इतने छोटे से दिल में इतने सारे दोस्त कैसे समां जाते है। हम ने कहा वैसे ही जैसे छोटी सी हथेली में सारे जिंदगी की लकीरें समां जाती है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 28-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वितीया 25:53:54,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 14 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 24:28:47,
योग- धृति 19:07:30, पश्चात-शूल,
करण- बालव 15:24:34, पश्चात-कौलव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- वृषभ 13:35:38, पश्चात-मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:58,
सूर्यास्त- 19:11:08,
दिन काल- 13:45:10,
रात्रि काल- 10:14:32,
चंद्रोदय- 06:03:01,
चंद्रास्त- 20:58:32,
राहू काल- 12:19-14:02 अशुभ,
यम घंटा- 07:09-08:52 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:46 अशुभ,
प्रदोष- 19:11-21:15 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैंगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Todays horoscope 28 May)

लाभ- 05:26-07:09,
अमृत- 07:09-08:52,
शुभ- 10:35-12:19,
चर- 15:45-17:28,
लाभ- 17:28-19:11,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Todays horoscope 28 May)

शुभ- 20:28-21:45,
अमृत- 21:45-23:02,
चर- 23:02-24:18,
लाभ- 26:52-28:09,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Todays horoscope 28 May)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Todays horoscope 28 May)

बुध- 05:26 – 06:35,
चन्द्र- 06:35 – 07:43,
शनि- 07:43 – 08:52,
बृहस्पति- 08:52 – 10:01,
मंगल- 10:01 – 11:10,
सूर्य- 11:10 – 12:19,
शुक्र- 12:19 – 13:27,
बुध- 13:27 – 14:36,
चन्द्र- 14:36 – 15:45,
शनि- 15:45 – 16:54,
बृहस्पति- 16:54 – 18:02,
मंगल- 18:02 – 19:11,

रात्रि का होरा चक्र (Todays horoscope 28 May)

सूर्य- 19:11 – 20:02,
शुक्र- 20:02 – 20:54,
बुध- 20:54 – 21:45,
चन्द्र – 21:45 – 22:36,
शनि- 22:36 – 23:27,
बृहस्पति- 23:27 – 24:18,
मंगल- 24:18 – 25:10,
सूर्य- 25:10 – 26:01,
शुक्र- 26:01 – 26:52,
बुध- 26:52 – 27:43,
चन्द्र- 27:43 – 28:34,
शनि- 28:34 – 29:26,

आज 28 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Todays horoscope 28 May)

1 मेष राशि :- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। तरक्की के कई नए रास्ते नजर आयेंगे। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है, आपको टीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, रुके हुए काम पूरे होंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है। (Todays horoscope 28 May)

2 वृष राशि :- आज के दिन आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं, आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, काम में सफलता मिलेगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Todays horoscope 28 May)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पहले किए गए किसी काम की मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना भी है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 28 May)

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने पर आपकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएंगी। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – श्याम है। (Todays horoscope 28 May)

5 सिंह राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए। आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है। ऑफिस में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मित्रों के साथ किसी टूर पर जाने का प्लान बनायेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Todays horoscope 28 May)

6 कन्या राशि :- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है, उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – ग्रे है। (Todays horoscope 28 May)

7 तुला राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाना अवॉयड करें। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपको काम के उचित अवसर मिलेंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Todays horoscope 28 May)

8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के वेब डिजायनर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बितायेंगे। मंदिर में इत्र दान करें, मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – काला है। (Todays horoscope 28 May)

9 धनु राशि :- आज के दिन परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम के लिए दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिलाएंगे। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं। आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Todays horoscope 28 May)

10 मकर राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। आप कुछ ऐसे मामलों में पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। साथ ही आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नीला है। (Todays horoscope 28 May)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आपको किसी चीज पर छूट मिल सकती है। किसी करीबी से आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, घर में सुख-शांति
बनी रहेगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Todays horoscope 28 May)

12 मीन राशि :- आज के दिन कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मधुर होंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Todays horoscope 28 May)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button