बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident Update: कंटेनर चालक की इस गलतफहमी के चलते गई तीन जानें, पिटाई के डर से भाग रहा था बेतहाशा तेज

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे (NH-47) पर गुरुवार को हुआ हादसा कंटेनर चालक की गलतफहमी का नतीजा था। यदि उस गलतफहमी के चलते वह रॉन्ग साइड से बेतहाशा तेज रफ्तार में कंटेनर नहीं भगाता तो यह हादसा नहीं होता। साथ ही 3 बेकसूर लोग असमय ही मौत के मुंह में समाने से भी बच जाते।

    दरअसल, फोरलेन समुन्द्रा पर कंटेनर चालक ने पहले एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी थी। चालक को लगा कि स्कूटी चालक की मौत हो गई। इसके बाद वह मारपीट के डर से तेजी से कंटेनर को गलत साइड से भगाने लगा। इस चक्कर में एक कार और एक बाइक चपेट में आ गई।

    NH पर भीषण हादसा : तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर; रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर ने कार और बाइक को मारी टक्कर

    हादसे में कार सवार दंपती और बाइक चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कार चालक और स्कूटी सवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कंटेनर ने पहले स्कूटी चालक कान्हाखापा निवासी नत्थू डोंगरे को ससुंद्रा चौराहे पर टक्कर मारी। वह शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।

    कंटेनर चालक को लगा स्कूटी सवार की मौत हो गई। इससे कंटेनर गलत साइड, से भगाने लगा। इसी बीच भोपाल से मुलताई की ओर जा रही कार से कंटेनर सामने से टकरा गया। इसमें कार में सवार दंपती की मौत हो गई।

    Court Decision : महिला के साथ मारपीट करने वाली तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को मिली यह सजा

    मृतकों के पास मिले दस्तावेज से उनकी पहचान गोपाल अनमोलवार और राजलक्ष्मी अनमोलवार के रूप में हुई। वहीं चालक का नाम देवेन्द्र परमार निवासी भोपाल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में बाइक सवार मीरापुर निवासी भीमराव की भी मौत हुई है।

    हादसा : भैंसदेही की लालघाटी में पूर्णा नदी में डूबे महाराष्ट्र के दो पर्यटक, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button