बड़ी खबरें

Betul Crime News: सरकारी अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र के पास से ले जा रहे थे मासूम बच्ची को, दबोचे गए दो युवक, पुलिस को सौंपा

Betul Crime News: Innocent girl was being taken from the Nutrition Rehabilitation Center of Government Hospital, two youths were caught, handed over to the police

Betul Crime News: सरकारी अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र के पास से ले जा रहे थे मासूम बच्ची को, दबोचे गए दो युवक, पुलिस को सौंपा▪️विजय सावरकर, मुलताई

Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र के पास खेल रही 2 साल की मासूम को चॉकलेट देकर ले जाते हुए दो युवकों को अस्पताल कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। यह बच्ची अस्पताल की ही एक कर्मचारी की रिश्तेदार हैं। वह मासूम की तबीयत खराब नहीं होने से उसे अस्पताल लेकर गई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकारी अस्पताल में पदस्थ सफाई कर्मी चंपाबाई पवार अपनी नातिन नित्या 2 साल की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर आई थी। पोषण पुनर्वास केंद्र परिसर में नित्या खेल रही थी इसी दौरान दो युवक आए और नित्या को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाने लगे। इस दौरान नित्या रोने लगी। नित्या की रोने की आवाज सुनकर चंपाबाई केंद्र से बाहर आई तो देखा एक युवक नित्या को ले जा रहा था।

यह देख कर चंपा बाई चिल्लाई तो साथी कर्मचारी आए और दोनों युवकों को पकड़ लिया इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों युवकों को वाहन से ले जाकर पुलिस थाने में पुलिस के सुपुर्द किया। हालांकि चंपाबाई ने अभी मामले की लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

इस घटना से नगर और क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button