धर्म/अध्यात्म अपडेट

Vijaya Ekadashi: कब है विजया एकादशी, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्‍य, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि, करें ये उपाय

Vijaya Ekadashi: When is Vijaya Ekadashi, luck of these zodiac signs will shine, wealth and prosperity will increase, do these measures

Vijaya Ekadashi: हिंदू धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। प्रत्‍येक फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को “विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा एवं व्रत किया जाता है।

इस साल विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च बुधवार के दिन रखा जाएगा। यह दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी विशेष होने वाला है। इस साल एकादशी पर ग्रहों और नक्षत्रों का अद्भुद संयोग बन रहा है। इससे कुछ राशियों को खूब लाभ मिलेगा। आइए जानते है विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

विजया एकादशी का मुहूर्त

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 06 मार्च को सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो रही है। साथ ही एकादशी तिथि का समापन 07 मार्च को प्रातः 04 बजकर 13 मिनट होने जा रहा है। ऐसे में विजया एकादशी 06 मार्च, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।

विजया एकादशी पूजाविधि

विजया एकादशी के दिन प्रात:काल तन और मन से शुद्ध होकर व्रत का संकल्प कर सर्वप्रथम सूर्य नारायण को जल अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु की तस्‍वीर को किसी चौकी पर पीले कपड़ा बिछाकर ईशान कोण में रखकर पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में सबसे पहले उन्हें गंगाजल से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद फल, फूल, चंदन, धूप, दीप, मिष्ठान आदि को अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु को एकादशी की पूजा में उनकी प्रिय तुलसी दल अवश्य चढ़ाना चाहिए। तुलसी एक दिन पूर्व ही तोड़ कर रख लें। इसके बाद एकादशी व्रत की कथा का पाठ करना चाहिए। एकादशी की पूजा करते समय मां लक्ष्मी की पूजा भी विधि-विधान से करना चाहिए। पूजा के अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और अपनी कामना कहकर आशीर्वाद मांगें। इस दिन तामसिक भोजन व दूसरों की निंदा नहीं करें।

एकादशी के दिन इन मंत्र का करें जाप

  • ॐ नमोः नारायणाय॥
  • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
  • मंगलम भगवान विष्णुः, मंगलम गरुणध्वजः।
  • मंगलम पुण्डरी काक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥

इन राशियों को होगा फायदा

  • मेष राशि- इन राशि के जातकों के लिए विजया एकादशी का दिन शुभ रहेगा। तनाव से छुटकारा मिलेगा। धन संचय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत को लाभ होगा।
  • कर्क राशि- इन राशि के जातकों के लिए के लिए भी बुधवार का दिन शुभ रहेगा। साहस और पराक्रम में विधि होगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। भूमि, वाहन और नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं।
  • मिथुन राशि- इन राशि के जातकों के लिए भी विजया एकादशी का दिन शुभ रहेगा। धन संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी।
  • कन्या राशि- इन राशि वाले लोगों के लिए वाहन और नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा।

जरूर करें ये उपाय

  • विजय विजय एकादशी के दिन कुछ उपायों को करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
  • इस दिन दान का खास महत्व होता है। गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। अन्न और वस्त्र इत्यादि का दान करें।
  • विजय एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। क्लेश से छुटकारा मिलता है। पूजा के दौरान तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें।
  • इस दिन इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान विष्णु की उपासना करें और एक पान के पत्ते में “ॐ विष्णवे नमः” लिखकर उनके चरणों में अर्पित करें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रखे कपड़े में लपेट करती तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन संपत्ति धन-धान्य में वृद्धि होती है।
  • विजय एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। ऐसा करने से धन और अन्न का भंडार सदैव भरा रहता है। दरिद्रता से छुटकारा मिलता है

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button