बैतूल अपडेट

Lightning Strike Betul Temple: आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को नुकसान, छत में आई दरार, बाल-बाल बचे लोग

अनुराग सोनी, झल्लार (Lightning Strike Betul Temple)। बैतूल जिले के झल्लर ग्राम में बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर एक शिवजी भोलेनाथ का मंदिर बना हुआ है। आज दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच में जोरदार बारिश हुई। इस बारिश में आंधी-तूफान के साथ बिजली भी कड़की और गिरी। आकाशीय बिजली गिरने के कारण भोलेनाथ के मंदिर को भी नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार इस मंदिर की छत में दरार आ गई है। मंदिर मैं उस समय पानी की वजह से चार लोग रुके हुए थे। हालांकि खैरियत यह रही कि बिजली के कारण उन लोगों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीण इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

एक बार फिर बारिश हुई शुरू (Lightning Strike Betul Temple)

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर बारिश का मौसम क्षेत्र में शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच कभी-कभी आकाशीय बिजली भी गिर जाती है। बिजली गिरने से कभी-कभी खासा नुकसान भी होता है, लेकिन आज मंदिर को नुकसान पहुंचने के अलावा और कोई नुकसान नहीं हुआ। (Lightning Strike Betul Temple)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button