बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : अब बैतूल में आग का कहर, देखते ही देखते धूं-धूं कर जल गई बुलेट, कोई भी कोशिश नहीं आई काम


● उत्तम मालवीय, बैतूल
सोमवार को जिले भर में आग ही आग का तांडव नजर आ रहा है। दोपहर तक ग्रामीण अंचलों से जंगल और खेतों में आग लगने की खबर आती रही। इसी बीच बैतूल शहर में आग लगने से एक बुलेट भी धूं-धूं कर जलते हुए खाक हो गई। इस घटनाक्रम का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

गर्मी के मौसम में सूरज के तीखे तेवर अब दिखने लगे हैं। सूरज की तपन के कारण लोग अब सिर्फ जरूरी काम के लिए ही दोपहर में बाहर आना-जाना कर रहे हैं। धूप इतनी तेज है कि धूप में खड़ी गाड़ियों में आग तक लग जा रही है। ऐसा ही एक मामला बैतूल नगर के गंज क्षेत्र में देखने को मिला जहां अन्नपूर्णा फाइनेंस में सलीम शेख अपना लोन के किसी काम से आए थे।

उन्होंने अपनी बुलेट अन्नपूर्णा फाइनेंस के सामने ही खड़ी की थी। जिसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी में आग फैल गई। जिसके कारण पूरी बुलेट देखते ही देखते खाक हो गई। सिर्फ उसके कुछ पुर्जे ही बच सके। वहां मौजूद श्री रामकुंडे सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग जब तक बुझती तब तक अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button