बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Death in Accident: ट्रक और मोटर साइकिल की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, बेटी घायल; ट्रक भी पलटा, ड्राइवर फरार

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले में मुलताई-आठनेर मार्ग पर ग्राम बिसनूर में रविवार सुबह 10 बजे दोपहिया वाहन और मुर्गे से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एनखेड़ा खापा के 50 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठी 18 वर्षीय बेटी घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए आठनेर अस्पताल ले जाया गया है।

    ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मासोद से आठनेर की ओर मुर्गियों से भरा ट्रक जा रहा था। दूसरी ओर आठनेर की ओर से मासोद की तरफ एक बाइक आ रही थी। दो पहिया वाहन ने मुलताई जा रही बस को ओवरटेक किया और इसी बीच सामने से मुर्गी से भरे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

    आठनेर थाना के एसआई आदित्य करदाते ने बताया कि इस हादसे में दो पहिया वाहन पर सवार आनंदराव पिता गेंदाराव अडलक (50) निवासी एनखेड़ा की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक पर सवार उसकी 18 साल की बेटी पूजा घायल हो गई है। उसे आठनेर अस्पताल भेजा गया है। श्री करदाते ने बताया कि बालिका की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज चल रहा है।

    इस हादसे में मुर्गी से भरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर पलट गया। हालांकि ट्रक चालक सुरक्षित है और मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button