खेती किसानी

Berseem Farming: दूध उत्‍पादन बढ़ाएगा ये हरा चारा, किसान ले रहे लाखों का मुनाफा, ऐसे करें खेती…

Berseem Farming: This green fodder will increase milk production, farmers are taking profits worth lakhs, do farming like this...

Berseem Farming: देश के अधिकांश किसान खेती के साथ ही पशुपालन भी करते हैं। किसान खेती करने के साथ-साथ पशुपालन कर अच्‍छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन, दूध देने वाले पशु से अधिक दूध उत्पादन तभी किया जा सकता है जब इनके आहार में हरी घास को शामिल किया जाए।

हम बात कर रहे हैं बरसीम की, जो दुधारू पशुओं की सेहत और आहार दोनों के लिहाज में मशहूर है। बरसीम में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि किस प्रकार कर सकते हैं बरसीम की खेती….

बता दें कि बरसीम घास चारे की एक बहुत ही खास किस्म है। बरसीम प्राकृतिक रूप से नहीं उगती बल्कि पशुओं के चारे के लिए इसकी बकायादा खेती की जाती है। इसकी पहचान एक दलहनी फसल के रूप में भी की जाती है। पर्याप्त पानी की सुविधा वाले इलाकों में रबी सीजन में बरसीम की खेती होती है।

जरूरी है गाय-भैंस के लिए बरसीम

बरसीम घास किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत खास है। इसे पशुओं के आहार में शामिल करने से उनके दूध देने की क्षमता बढ़ जाती है। आइए जानें कि कब, कैसे और कितना चारा पशुओं को खिलाना फायदेमंद है। उससे पहले जान लें कि बरसीम है क्या?

यहां जानिए कब होती है कटाई

लगभग डेढ़ से दो महीने के बाद आप बरसीम घास की कटाई कर सकते हैं। ये घास तेजी से बढ़ने के लिए मशहूर है। इसलिए इसे 30 से 35 दिनों के अंतराल में पांच से छह बार काट सकते हैं। आपको बता दें बरसीम की बुआई करने से खेतों की उर्वरा शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

पशुओं को कैसे दें बरसीम

गर्मियां शुरू होने के साथ-साथ पशुओं के दूध देने की क्षमता में भी कमी आ सकती है। ऐसे में पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए पर्याप्त हरा चारा और दाने की व्यवस्था करनी चाहिए। पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए बरसीम घास मददगार है। इसे काटकर भूसे में मिलाकर देना फायदेमंद है।

प्रति तीन किलो भूसे में डेढ़ किलो बरसीम घास मिलाकर खिलाना बेहतर रहेगा। पोषक गुणों से भरपूर होने के साथ ही पचाने में भी आरामदायक होता है। पशुओं को लगातार बरसीम खिलाने से उनका दूध बढ़ जाता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

बरसीम से होगा लाखों का मुनाफा

अगर पानी की व्यवस्था है तो बरसीम घास को आप थोड़ी सी जगह में भी उगा सकते हैं। ये घास तेजी से बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए भी फेमस है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग बड़े पैमाने में बरसीम की खेती कर शहरों में रहने वाले डेयरी फॉर्मस को बेंचते भी हैं। बरसीम नाम का ये चारा आपके पशुओं का दूध बढ़ाने के साथ आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button