बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

CBSE Result : सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 10वीं, 12वीं में फिर लहराया सफलता का परचम, सौ फीसद रहा परीक्षा परिणाम

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 10वीं हाई स्कूल और 12 वीं हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परीक्षा परिणामों में बैतूल जिले के अग्रणी सीबीएससी स्कूल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल (SVPS) के बच्चों ने एक बार फिर परचम लहराया है। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

प्राचार्य वटी जमीर ने बताया कि स्कूल से कक्षा 10वीं से 46 छात्र-छात्राएं परीक्षा मे शामिल हुए थे। शाला के सभी छात्र-छात्राएं उर्त्तीर्ण रहे हैं। स्कूल के नमन राठौर ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं समर्थ माहेश्वरी ने 93 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निहारिका राठौर ने 91 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

इसी तरह कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी में 75 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। शाला के सभी 75 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। साइंस संकाय में 30 छात्र-छात्राओं में से 26 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में रहे। कॉमर्स संकाय में 32 में से 28 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी मेें रहे। कला संकाय में 13 में से 12 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी और 1 छात्रा द्वितीय श्रेणी में रही।

यह भी पढ़ें… प्रदेश में पहली बार दिलाई थी सीधे 11 वीं, 12 वीं की मान्यता, पूरे गांव को मुहैया कराया पानी

स्कूल में रूचि धोटे ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नकिया हुसैन ने 96 प्रतिशत, प्रियल सूर्यवंशी ने 96 प्रतिशत, आयुष मालवीय 95.2 अंक, अक्षिता गौतम 94.8, वेदांत सोनी 94, सकिना हुसैन 93, रविकांत यादव 91.2, खुशी बतरा 91.2, इब्राहिम हुसैन 91 एवं कनक पगारिया ने 91 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शाला की एक छात्रा रूचि धोटे ने बिजनेस विषय में 100 में से 100 अंक लेकर शाला का नाम रोशन किया। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर सभी छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा, प्राचार्य एवं शाला परिवार की ओर से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी गई है।

यह भी पढ़ें… बैतूल के इस स्कूल में दाखिला लेने पर हर बच्चे को फ्री मिलेगा मोबाइल टैबलेट

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button