बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

hostel superintendent suspended : दो छात्रावास अधीक्षकों को किया गया निलंबित, अनियमितताओं और लापरवाही के चलते गिरी गाज

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
अनियमितताओं और लापरवाही (Irregularities and Negligence) के चलते जिले के 2 छात्रावास अधीक्षकों पर फिर निलंबन (2 hostel superintendent suspended) की गाज गिरी है। इनमें एक एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास चिचोली (Eklavya Model Residential Girls Hostel Chicholi) की अधीक्षक मीरा इवने हैं वहीं दूसरी अधीक्षक सीनियर शासकीय कर्मचारी कन्या छात्रावास बैतूल (Senior Government Employees Girls Hostel Betul) की अधीक्षक लीलावती मरकाम हैं। इनमें से एक अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश भी दिए गए हैं।

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग शिल्पा जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास चिचोली की अधीक्षक/सहायक शिक्षक मीरा इवने को छात्रावास की छात्राओं के अस्वस्थ होने पर तत्काल उचित उपचार कराने की कार्यवाही में लापरवाही बरतने एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित नहीं करने, गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर भोजन प्रदाय नहीं करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं करने, मीनू अनुसार भोजन नहीं देने एवं मुख्यालय पर निवास नहीं करने आदि अनियमितताओं के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

Read Also : हॉस्टल में रंगारंग कार्यक्रम : आला अफसरों को देखने की फुर्सत नहीं, मनमर्जी से संचालन, होनी चाहिए लापरवाहों पर सीधे एफआईआर

निलंबन अवधि में उक्त कर्मचारी का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहपुर नियत किया गया है। छात्रावास संचालन को दृष्टिगत रखते हुए तात्कालिक व्यवस्था के तहत सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास भीमपुर की अधीक्षक/प्राथमिक शिक्षक सरिता चौहान को अन्य आदेश पर्यंत एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास चिचोली के अधीक्षक पद पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

इसी तरह जिला मुख्यालय स्थित सीनियर शासकीय कर्मचारी कन्या छात्रावास के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छात्रावास संचालन में अनियमितता पाए जाने पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती जैन ने छात्रावास अधीक्षक लीलावती मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button