Betul Crime News: बैतूल में लाखों की ठगी के 2 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन बाइक भी जब्त
Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सारणी और पाथाखेड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी के 2 मामलों का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे 6 मोटर साइकिलें जब्त की गई है। जबकि दूसरे मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई 2025 को फरियादी गजानंद साहू द्वारा चौकी पाथाखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी बंडु घाघरे ने उसकी मोटर साइकिल सहित अन्य पाँच व्यक्तियों की मोटर साइकिलें खरीदने के नाम पर विश्वासघात कर धोखाधड़ी से हड़प ली हैं।
प्रकरण दर्ज कर की पूछताछ
शिकायत पर पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान दिनेश साहू, कुनाल कैथवास, राजा खबसे, मुकेश बाईकर, दुर्गेश चौरे और गजानंद साहू की मोटर साइकिलें जब्त की गईं।
आधा दर्जन बाइक की जब्त
आरोपी ने स्वीकार किया कि एक मोटर साइकिल उसने सह आरोपी बाबूलाल चरढे को दे दी थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कुल 6 मोटर साइकिलें जप्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 6,50,000 रुपये आंकी गई है।
धोखाधड़ी कर 7 लाख की ठगी

एक अन्य मामले में 5 सितंबर 2025 को फरियादी महेन्द्र प्रसाद पिता दशई मली बारी उम्र 65 साल निवासी स्टेडियम के पीछे आजाद नगर पाथाखेड़ा ने थाना सारणी आकर आवेदन पेश किया था। फरियादी ने अपने साथ धोखाधड़ी की शिकायत की थी।
- यह भी पढ़ें : Betul News Today: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 लोग डूबे, आमला और मुलताई क्षेत्र में हुए हादसे
डबल करने का झांसा देकर कराया निवेश
शिकायत के अनुसार बेल्फेयर बिल्डिंग एंड इस्टेट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक मुख्य मैनेजर अनिल एवं उसके तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सुनील, एजेंट अरविन्द उर्फ शिवकेश्वर के व्दारा धोखाधड़ी कर विश्वास में लेकर उनके दस्तावेज का दुरुपयोग कर पैसा डबल करने का बोलकर, सात लाख रूपये इन्वेस्ट कराये गये।
आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आवेदन पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना सारणी पुलिस ने आरोपी शिवकेश्वर उर्फ अरविन्द प्रसाद पिता महेश्वर प्रसाद उम्र 66 साल निवासी कांग्रेस नगर पाथाखेडा एवं सुनिल कुमार पिता जगदीश सिंह उम्र 42 साल निवासी गांधी नगर पाथाखेडा को गिरफ्तार किया गया।
- यह भी पढ़ें : GST Cut: जीएसटी में कटौती से किसानों की बल्ले-बल्ले, ट्रैक्टर हुए सस्ते, दूध पर ज्यादा बचत
फरार आरोपी की तलाश जारी
प्रकरण के अन्य आरोपी इस्टेट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक मुख्य मैनेजर अनिल की तलाश पतारसी जारी है। आरोपी को 6 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आम लोगों से पुलिस की यह अपील
बेल्फेयर बिल्डिंग एंड इस्टेट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा किसी भी व्यक्ति के साथ रूपये डबल करने के नाम पर रूपये लिये गये हैं तो तत्काल थाना सारणी मे सम्पर्क करे ।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



