Naagin Viral Video: फन फैलाए नागिन करती रही एटीएम से शख्स के बाहर आने का इंतजार, रौंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Naagin Viral Video: नागिन द्वारा बदला लिए जाने के किस्से-कहानियां हम अक्सर सुनते रहते हैं। अब इनमें कितनी हकीकत और कितना फसाना होता है, यह दावा तो नहीं किया जा सकता। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नागिन का डरावना वीडियो जरुर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उसे देखकर बिल्कुल यही लग रहा है कि वह बदला लेने को ही खड़ी थी।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स एटीएम से पैसे निकालने भीतर गया है। वह पैसे निकाल रहा होता है, तभी एटीएम के बाहर एक खूंखार नागिन आ जाती है। वह इस अंदाज में आकर वहां रूक जाती है, जैसे कि उसे यहीं तक आना था।
फन फैलाए करने लगी इंतजार
वीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नागिन फन फैलाकर खड़ी है और केवल उस शख्स की ओर ही देख रही है। पैसे निकालने के बाद जैसे ही उस शख्स का ध्यान उस ओर जाता है तो उसकी जैसे जान ही हलक में आ जाती है।

गेट को हाथ से दबाए रखा
इधर एटीएम के बाहर लंबा सा फन निकाले नागिन उसकी ओर ही आक्रामक अंदाज में देख रही थी। यह देख कर उस व्यक्ति ने भीतर रहना ही बेहतर समझा। चूंकि गेट लॉक नहीं होता, इसलिए वह हाथ से एटीएम के गेट को दबा रखे रहा, जिससे नागिन भीतर न आ सके।
बाहर आने का ही था इंतजार
यह वीडियो बालेंद्र यादव नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। नागिन के व्यवहार को देखकर ऐसा लगता है कि वह शख्स के ही बाहर निकलने का इंतजार कर रही हो। यह वीडियो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस तरह मिली नागिन से मुक्ति
शख्स की यह हालत देख कर उसे बाहर निकालने के लिए वहां मौजूद व्यक्ति लकड़ी के टुकड़े से नागिन पर हमला करता है। नागिन शुरुआत में हिलने का नाम नहीं लेती, लेकिन 6-7 हमलों के बाद वह वहां से भाग जाती है और शख्स सुरक्षित बाहर निकल पाता है। उसके बाद वह सुकून की सांस ले पाता है।
यहां देखें नागिन के इस रौद्र रूप का वीडियो…
सोशल मीडिया पर जमकर आ रहे कमेंट्स
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्स इसे देखने के बाद हैरान हैं। इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को करीब 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने वीडियो पर कई मजेदार और चौंकाने वाले कमेंट्स किए हैं।
एक यूजर ने लिखा, भाई तुमने ऐसा क्या काम किया है जो तुम्हारे पीछे नागिन पड़ गई है। एक अन्य ने मजाक में कहा, पैसे निकालने आई है। वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा, भाई तेरी बहुत पुरानी दुश्मनी है।
- यह भी पढ़ें : washing machine jugad viral video: वॉशिंग मशीन का देखा नहीं होगा ऐसा इस्तेमाल, नजारा देख खुली की खुली रह गईं आंखें
नागिन के इस व्यवहार ने चौकाया
इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिल्कुल असली घटना पर आधारित है। वीडियो में दिखाया गया घटनाक्रम ऐसा है कि देखने वाले लोग इसे हल्के में नहीं ले पा रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



