बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अद्भुत : धार्मिक नगरी ओरछा में मना ऐतिहासिक राम जन्मोत्सव, पांच मिनट में एक साथ जगमगा उठे पांच लाख दीपक

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित भगवान श्री रामराजा की धार्मिक नगरी ओरछा रामनवमी पर पूरी तरह राममय हो गई। रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव को भव्यता और पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मनाया गया। रामनवमी पर ओरछा का गौरव दिवस भी मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओरछा स्थित ऐतिहासिक श्री रामराजा मंदिर में राम भक्तों और श्रद्धालुओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम जन्मोत्सव को पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाया।

भगवान श्री राम के आदर्श स्वरूप और प्रेरणादाई व्यक्तित्व के अनुरूप राम जन्मोत्सव में दूर-दूर से आये श्रद्धालु पूरी गरिमा और विश्वास के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री राजाराम मंदिर में राम जन्मोत्सव का पहला दीपक प्रस्तुत करने के साथ ही कंचना घाट और अन्य क्षेत्रों में एक साथ 5 मिनट में 5 लाख दीप प्रज्ज्वलित हो उठे और आतिशबाजी के साथ ही ओरछा में दीपोत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

ओरछा में मने भव्य एवं ऐतिहासिक दीपोत्सव के लिए मंदिर प्रबंधन ने 5 लाख दीपक जलाने के लिए 2200 पेटियों में झांसी से मिट्टी के विशेष दीपक मंगवाए थे। दस हजार दीपक बेतवा नदी में प्रज्ज्वलित कर प्रवाहित करने के लिए अलग से मंगवाए गए थे। पाँच लाख दीप जलाने के लिए 8800 लीटर तेल का उपयोग किया गया। इस पूरे आयोजन में श्री रामराजा मंदिर प्रबंधन द्वारा व्यवस्था की गई।

श्री रामराजा मंदिर प्रांगण, बेतवा नदी के अलावा मंदिर के आसपास के क्षेत्र में 5 स्थानों के लिए दीपोत्सव के काम आने वाली सभी सामग्री का इंतजाम पहले से कर दिया गया था। राम भक्तों द्वारा दीपोत्सव का यह अद्भुत नजारा देखने के लिए नगर के 5 प्रमुख स्थानों पर एलसीडी से लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर नगर के चार स्थानों पर शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया है। धार्मिक नगरी ओरछा में पहली बार मनाए गए दीपोत्सव को लेकर शहरवासियों तथा दूर-दूर से आए बड़ी संख्या में रामभक्त और अन्य श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओरछा में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ओरछा के गौरव दिवस, विकास पर्व पर 1 अरब 54 करोड़ 79 लाख लागत के विकास कार्यों की आधार-शिला रखी एवं लोकार्पण किया। अब निवाड़ी जिले में बनेगा संयुक्त कलेक्ट्रेट, जिला हॉस्पिटल और सर्किट हॉउस। रामराजा की नगरी ओरछा का होगा समृद्धशील विकास। ओरछा सहित निवाड़ी जिले के विकास की श्रंखला में 535 कार्यों की विकास गंगा का सीएम श्री चौहान ने लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

इसमें निवाड़ी जिले के 3127 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 12 सामुदायिक कार्यों और 11545 लाख 24 हजार रूपये की लागत के 131 समुदायमूलक कार्यों की आधार शिला रखना तथा 807 लाख 11 हजार रूपये की लागत के 392 हितग्राहीमूलक कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर हुआ। इस दौरान कन्याओं का चरण पूजन भी किया गया।

हमारे मध्यप्रदेश में भी हैं एक अयोध्या, जहां रग-रग में बसे हैं प्रभु श्रीराम

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश के लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायकगण अनिल जैन, डॉ. शिशुपाल यादव, राहुल लोधी एवं कमिश्नर मुकेश कुमार शुक्ला, आईजी श्री अनुराग, डीआईजी विवेकराज सिंह, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, एसपीटी के विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित थे।

अद्भुत: उज्जैन में एक साथ जले 11 लाख 71 हजार 78 दीप, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओरछा में किसी और की नहीं केवल रामराजा की सरकार है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के पवित्र अवसर पर रामराजा सरकार और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि सहित रिद्धि-सिद्धि आये। सभी लोग निरोगी और सुखी रहें। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर ओरछा का गौरव दिवस मनाया जाकर नगर में दीपोत्सव के रूप में 5 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए हैं।

हरसिद्धि माता शक्तिपीठ: यहां हर 12 साल में अपना शीश अर्पित करते थे सम्राट विक्रमादित्य, 1101 दीपों से जगमग होता है यह सिद्ध स्थल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओरछा को पवित्र नगरी घोषित करते हुए लोगों से अपील की कि आमजन भी पवित्र नगरी की भावना को अपने जीवन मे अंगीकार करें और संयमित रहें। नशे से मुक्त रहने का संकल्प लें और पर्यावरण को शुद्ध रखें। पौधे लगाएँ, बेटी और नारी शक्ति का सम्मान करें। शहर को साफ-सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर या जिले का तब तक सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता, जब तक जनता साथ खड़ी नहीं हो।

रतनगढ़ वाली माता: आत्म बलिदान करने वाली राजकुमारी का मंदिर, यहां डाकू भी बड़ी श्रद्धा से चढ़ाते थे घंटा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्पूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए अति महत्वपूर्ण दो कार्यों ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन और केन-बेतवा लिंक परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के 21 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई और 41 लाख लोगों को पीने के पानी सुविधा मुहैया होगी। परियोजना के पूर्ण होने पर 44 हजार 400 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृत कराने पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और जनता की तकदीर बदल जाएगी।

संत गजानन महाराज: खाली कुओं में भर देते थे पानी, रोगियों को कर देते थे स्वस्थ

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने रामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मध्यप्रदेश सरकार ने बुंदेलखण्ड क्षेत्र में बहुत काम किया हैं। प्रारंभ में विधायक अनिल जैन ने निवाड़ी जिले को विकास की सौगात देने पर मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button