Pandit Pardeep Mishra Betul: बैतूल पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, पावन हुई धरा, जगह – जगह हुआ स्वागत, कल से शुरू होगी शिवपुराण कथा (देखें वीडियो)
Pandit Pardeep Mishra Betul: विख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra Betul) बैतूल पहुंच चुके हैं। उनके चरण बैतूल की धरा पर पड़ते ही यह पावन हो गई। अब कल दोपहर एक बजे से पं. मिश्रा के मुखारबिंद से शिवपुराण कथा सुनाई जाएगी। इधर आयोजन को लेकर कलेक्टर अमनबीरसिंह बैंस (Collector Amanbir Singh Bains) और एसपी सिमाला प्रसाद (SP Simala Prasad) ने भी रविवार सुबह कथा स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
मां ताप्ती शिवपुराण समिति के तत्वावधान में बैतूल के कोसमी फोरलेन स्थित किलेदार गार्डन में मां ताप्ती शिवपुराण कथा का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस आयोजन की पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। अब यह तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कल 12 दिसंबर से ठीक 1 बजे से पं. प्रदीप मिश्रा (Pt. Pradeep Mishra) के मुखारबिंद से शिवपुराण कथा सुनाई जाएगी। कथा दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी।

पं. प्रदीप मिश्रा पहुंचे बैतूल | Pandit Pardeep Mishra Betul
कथावाचक पं. मिश्रा भी अपनी टीम के साथ एक दिन पहले रविवार को बैतूल पहुंच गए हैं। बैतूल की धरा पर उनके पवित्र चरण पड़ते ही यह धरा भी पावन हो गई। पंडित श्री मिश्रा को सीहोर से बैतूल तक लाने उनके सारथी उदय प्रताप सिंह किलेदार बने। वे प्रदीप सिंह किलेदार के सुपुत्र हैं। आरएसके फिल एन फ्लाई (RSK Fill N Fly) पर पंडित मिश्रा जी का भव्य स्वागत किया गया।
देखें पंडित मिश्रा जी के स्वागत का वीडियो…
पं. मिश्रा के बैतूल पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका गरिमामय स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उन्हें अतिथि गृह पहुंचाया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा
आयोजन समिति के सह संयोजक द्वय आशु किलेदार और योगी खंडेलवाल ने बताया कि कथा प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व आज सुबह कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सुश्री प्रसाद ने भी कथा स्थल का निरीक्षण किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें कथा स्थल का भ्रमण करवाते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की। अधिकारीद्वय को जहां भी सुधार की गुंजाइश नजर आई, उसे सुधारने के निर्देश उन्होंने दिए। (Pandit Pardeep Mishra Betul)
सभी तैयारियां हो चुकी है पूरी
आयोजन स्थल पर डोम और पंडाल लगाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं बेरिकेडिंग का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। मंच और व्यास पीठ भी तैयार की जा चुकी है। मंच के पीछे का बैकग्राउंड पूरी तरह से ताप्तीमय है। इसके लिए माँ ताप्ती की प्रतिमा, सरोवर सहित मंदिरों के चित्रों का फ्लैक्स लगाया गया है। नरसिंहपुर से आई सोम आर्ट डेकोरेशन की टीम ने मंच का बैकग्राउंड तैयार किया है।

कथा स्थल की लोकेशन जानने इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल
बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कथा स्थल तलाशने में असुविधा न हो, इसके मद्देनजर आयोजन समिति ने आसान व्यवस्था की है। समिति ने श्री शिव महापुराण कथा के लिए एक नंबर 02240375746 जारी किया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर कथा स्थल और कार्यक्रम से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप कर दी जाएगी। जानकारी में कथा स्थल का लोकेशन और इसके अलावा अन्य जो कार्यक्रम प्रतिदिन किए जाएंगे, उसका भी ब्यौरा रहेगा।
बाहर के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू
आयोजन में कथा सुनने के लिए अन्य प्रदेशों और जिलों से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु आएंगे। बाहर के इन श्रद्धालुओं का दो दिन पहले से ही कथा स्थल पर पहुंचना शुरू हो चुका है। आज भी बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति द्वारा इनके भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।

यहां देखें वीडियो…
समय से पूर्व पहुंचने की अपील
आयोजन समिति ने कथा सुनने के लिए रोजाना आने वाले बैतूल शहर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि परेशानियों से बचने वे समय से पूर्व कथा स्थल पर पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण कर लें। यदि सुबह 11 बजे तक सभी पहुंच जाएं तो कथा प्रारंभ होने के समय किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।
इसके अलावा सभी अपने साथ पानी की बोतल और चप्पल-जूते रखने के लिए प्लास्टिक का बैग या पॉलिथीन जरूर लाएं। साथ ही कोई कीमती वस्तु लेकर या अधिक जेवर पहनकर ना आएं। कथा स्थल पर अपने सामान और साथ आए बच्चों व बुजुर्गों का स्वयं ध्यान रखें। इसके अलावा यदि किसी को कथा स्थल पर कोई सामान पड़ा मिलता है तो उसे खोया-पाया काउंटर पर जमा कराएं, ताकि उसे संबंधित व्यक्ति को लौटाया जा सके।




