बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

उफ्फ ये क्या हुआ : छुट्टी के बाद नदी पार कर रहे थे स्कूली बच्चे, इसी बीच अचानक आ गई बाढ़, शुक्र है समय पर पहुंच गए शिक्षक

• युनूस खान, दामजीपुरा
भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र में स्थित डुलारिया गांव में गुरुवार को छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का एक बड़ी मुसीबत से सामना हो गया। स्कूल से छुट्टी होने पर वे घर जाने के लिए नदी पार कर रहे थे। इसी बीच अचानक ही नदी में तेज बाढ़ आ गई। वह तो शुक्र है कि खतरे का एहसास होते ही शिक्षक तत्काल नदी पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को बाढ़ उतरने तक किनारे पर रोका। साथ ही बाढ़ के दौरान नदी पार न करने की समझाइश भी दी।

ग्राम डुलारिया का माध्यमिक स्कूल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में स्थित है। यहां डुलारिया सहित आसपास के अन्य गांवों से बच्चे आते हैं। यहां कक्षा 5 वीं से 8 वीं तक 53 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल तक जाने के लिए डुलारिया नदी पार करना होता है। वैसे तो इस पर रपटा बना है, लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही इसके ऊपर से पानी जाने लगता है।

यह भी पढ़ें… anokha school : इस स्कूल में केवल भोजन करने आते हैं बच्चे, नहीं होती पढ़ाई-लिखाई, तीन बजे के पहले ही लटक जाता है ताला

दूसरी ओर आज कई दिनों बाद क्षेत्र में तेज धूप तपी थी। ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन इसी बीच डुलारिया क्षेत्र में तेज बारिश हो गई। इससे कुछ ही देर में नदी में बाढ़ आ गई। उसी दौरान स्कूल की छुट्टी भी हुई थी। बच्चे नदी पार कर रही रहे थे। बाढ़ आने से बच्चों में अचानक दहशत और घबराहट का माहौल बन गया। जल्दबाजी में कुछ बाढ़ के दौरान ही नदी पार करने का प्रयास कर लेते।

यह भी पढ़ें…दिन दहाड़े शोरूम संचालक के सूने घर में चोरी, 5 लाख के जेवर सहित 80 हजार रुपए उड़ाए

इधर शिक्षकों ने भी जब स्थिति देखी तो उन्हें भी खतरे का आभाष हुआ। इस पर वे भी बिना कोई देर किए नदी पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को वहीं रूकवाया और बाढ़ के दौरान नदी नहीं पार करने की समझाइश दी। करीब एक घंटे तक बच्चों को वहां रूक कर बाढ़ उतरने का इंतजार करना पड़ा। यदि शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। यह बात अलग है कि इस दौरान भी कुछ लापरवाह बाइक सवार यहां से नदी पार करते रहे। देखें वीडियो…

अचानक हुई बारिश और फिर बाढ़ 

शिक्षक रामेश्वर सेलुकर ने बताया कि डुलारिया मिडिल स्कूल में छठवीं से आठवीं तक 53 बच्चे हैं। आज अचानक तेज बारिश होने से डुलारिया नदी के रपटे पर पानी आ गया था। जिससे बच्चों को घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बाढ़ आते ही वे नदी पर पहुंचे और बच्चों को रोककर समझाइश दी। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें…प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा; इधर एक युवक ने लगाई फांसी, एक ट्रेन से कटा

रपटे की बढ़ाई जाएं ऊंचाई : ग्रामीण

इधर ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है। स्कूल पहुंचने तक रास्ता भी नहीं है। बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। वहीं इस रपटे की ऊंचाई भी कम है। ऐसे में बारिश के मौसम भर खतरा बना रहता है। पालकों की चिंता उस समय तक बनी रहती है जब तक बच्चे वापस घर न पहुंच जाए। उन्होंने मांग की है कि रपटे की ऊंचाई बढ़ाई जाएं।

यह भी पढ़ें… Janpad adhyaksh chunav : प्रभातपट्टन, आठनेर, भैंसदेही, भीमपुर में भाजपा और चिचोली में कांग्रेसी जनपद अध्यक्ष; भैंसदेही में निर्विरोध निर्वाचन

एक बार हो चुका बड़ा हादसा

गौरतलब है कि इस नदी पर इसी स्थान पर कुछ साल पहले एक बड़ा हादसा हो चुका है। एक बोलेरो वाहन में सवार होकर श्रद्धालु खंडवा स्थित दादाजी दरबार जा रहे थे। बाढ़ में यह बोलेरो इस नदी में बह गई थी। इससे 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की कड़वी यादें अभी तक ग्रामीणों के जेहन में है। यही कारण है कि वे हमेशा बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।

यह भी पढ़ें… प्रभातपट्टन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित देवीराम बनखेडे ने दर्ज की जीत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button