Surya Grahan 2023 Timing : सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह, भारत में देखा जा सकेगा केवल ऑनलाइन

Surya Grahan 2023 Timing : सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह, भारत में देखा जा सकेगा केवल ऑनलाइन

Surya Grahan 2023 Timing, Rare solar eclipse 2023 : आगामी 20 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार सुबह सबेरे 7 बजकर 4 मिनिट से दुर्लभ हाईब्रिड सोलर इकलिप्‍स (Rare Hybrid Solar Eclipse) होने जा रहा है। यह भारत में तो नहीं दिखेगा, लेकिन पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी गोलार्द्ध के समुद्री भागों में होने जा रहे इस ग्रहण को ऑनलाईन देखा जा सकेगा। ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी समुद्री तट निंगालु के नाम पर इस ग्रहण का नामकरण निंगालु ग्रहण भी‍ किया गया है।

इस ग्रहण की वैज्ञानिक जानकारी देने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू (National Award Winning Science Broadcaster Sarika Gharu) ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम (Education Science Program) का आयोजन किया। इसमें उन्होंने बताया कि हाईब्रिड सोलर इकलिप्‍स (Hybrid Solar Eclipse) एक दुर्लभ प्रकार का सूर्यग्रहण (Rare Solar Eclipse) है जिसमें पूर्ण और वलयाकार ग्रहण की घटनाएं दोनों होती हैं। ग्रहण के मार्ग में यह या तो पूर्ण दिखता है जो आगे के स्‍थान पर वलयाकार दिखने लगता है। अथवा पहले वह वलयाकार दिखेगा जो आगे के स्‍थान पर पूर्ण दिखने लगता है।

Mahindra Scorpio N को टक्कर देने आई Tata की बाहुबली Sierra Electric, पेट्रोल का भी ऑप्शन, एक चार्ज में चलेगी 437 किमी

Surya Grahan 2023 Timing : सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह, भारत में देखा जा सकेगा केवल ऑनलाइन

सारिका ने बताया कि यह घटना तब होती है जब चंद्रमा का दिखने वाला आकार और पृथ्‍वी से दिखने वाला सूर्य का आकार समानता के लगभग हो। कल होने जा रहे ग्रहण में ये लगभग बराबर होंगे। सारिका ने बताया कि सूर्यग्रहण का आरंभ पृथ्‍वी के किसी एक भाग से आरंभ होकर उसका समापन दूसरे भाग पर होगा। ग्रहण की अवधि भारतीय समय के अनुसार इस प्रकार होगी –

Surya Grahan 2023 Timing : सदी का दुर्लभ सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह, भारत में देखा जा सकेगा केवल ऑनलाइन

  • आंशिक ग्रहण आरंभ : 07:04:26
  • पूर्णग्रहण आरंभ : 08:07:08
  • अधिकतम ग्रहण : 09:46:53
  • पूर्णग्रहण समाप्‍त : 11:26:43
  • आंशिक ग्रहण समाप्त : 12:29:22

Also Read : 7th Pay commission: खुशखबरी! एक करोड़ कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, सरकार ने कर ली तैयारी, जल्द हो सकता निर्णय

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News