स्वास्थ्य अपडेट

Summer Health Tips : गर्मी में बेहोश हुए तो कभी भी ना पिलाएं पानी, जा सकती है जान, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी

Summer Health Tips: If you faint in summer, never give water to drink, life can be lost, Health Ministry warns

Summer Health Tips : देश के कई राज्यों में इस समय गर्मी चरम पर है। हीटवेव ने भी दस्तक दे दी है। कई राज्यों में तो पारा भी 40 डिग्री सेल्सियल के ऊपर पहुंच गया है। गर्मी अपने साथ कई सारी बीमारियों को लेकर भी चलती है। हीटवेव के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी गाइडलाइन जारी की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन में क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के माध्यम से हेल्थ मिनिस्ट्री ने लोगों को हीटवेव से बचने के लिए खुद को तैयार करने को कहा है। साथ ही अगर अगर गर्मी के चलते आपको घबराहट जैसा कुछ भी महसुस हो रहा है तो खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। खूब पानी पीने, लूज कपड़े पहनने, ठंडी जगह पर रहने को कहा है। इसके अलावा, अगर कोई बेहोशी की अवस्था में हो तो उस स्थिति में उसे उसी वक्त पानी ना पिलाने का निर्देश दिया है।

गर्मियों में बेहोशी और चक्कर का कारण

गर्मी और हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) की वजह से बेहोशी और चक्कर तब आता है जब शरीर का तापमान बाहरी कारको जैसे हाई टेंपरेचर की प्रतिक्रिया में काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादा गर्मी होने पर बाहर निकलने वाले, फील्ड में काम करने वालों और गर्मी में बाहर खेलने-एक्सरसाइज करने वालें में ये परेशानी ज्यादा होती है। किसी हीट गाड़ी या इनडोर वाली जगह जहां तापमान ज्यादा होता है, वहां भी ऐसी समस्या हो सकती है।

जब कोई बेहोश हो तो क्या करें?

अगर कोई बेहोश हो तो इमरजेंसी की सिचुएशन में व्यक्ति के सिर को धीरे से एक तरफ झुकाकर और ठुड्डी को ऊपर उठा दें। इससे श्वसन तंत्र का रास्ता खुला रहेगा। सांस नहीं आने की स्थिति में इसे रिकवरी पोजीशन भी कहा जाता है। बेहोश व्यक्ति को अगर उल्टी हो रही है तो यह पोजीशन उसका दम घुटने से बचाता है।

इस दौरान देखें कि बेहोश व्यक्ति सांस ले भी पा रहा है या नहीं। अगर सांस नहीं आ रही है तो उसे सीपीआर देने की कोशिश कर दें। अगर इसके बाद भी व्यक्ति को परेशानी हो रही हो तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button