Medical College In Betul: बैतूल में खुुलेगा मेडिकल कॉलेज? केन्द्र सरकार प्रदेश के 22 जिलों में खोल रही मेडिकल कॉलेज, जिले का भी लग सकता नंबर

Medical College In Betul: केन्द्र सरकार (central government) पूरे देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा़नेे के लिए 36 हजार करोड़ की लागत से देशभर के 112 जिलों में मेडिकल काॅलेज (112 Medical College in Starts India) खोले जाएंगे। इसमें मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भी मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges Opened in 22 districts of MP) खोले जाने है। जिन मापदंडों के आधार पर मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे है, वह सारे मापदंड बैतूल जिला भी पूरे कर रहा है। सरकार की एमपी के ऐसे जिले जिनकी आबादी 10 लाख से ज्यादा है, उन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है। इस लिहाज से बैतूल जिला (Betul District) तो क्वालीफाई हो जाता है। इसके अलावा जिले में अन्य तरह की साधन भी उपलब्ध हैं। जिससे यहां पर मेडिकल कॉलेज खोला जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो जिले से बाहर जाकर डॉक्टरी पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को जिले में भी पढाई करने की सुविधा मिल जाएगी। वहीं बाहर भेजे जाने वाले मरीजों को जिले में ही बेहतर उपचार भी मिल सकेगा।
यदि बैतूल जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जाने के लिए जिले के सांसद, विधायक सरकार से संपर्क बनाकर रखें तो इस बार हमारा नंबर भी लग सकता है और जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है।
क्या है सरकार का प्लान | Medical College In Betul
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देशभर में कई मेडिकल कॉलेज खोलने की प्लानिंग कर रहा है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट भी बढ़ने वाली है। मिनिस्ट्री के प्लान के मुताबिक, अगले चार साल में देश के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान 112 डिस्ट्रिक्ट का चयन किया जाएगा, जहां मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
कहां तैयार होंगे कॉलेज?
मेडिकल कॉलेज बनने का सीधा सा मतलब है कि देश भर में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ेंगी। नीट एग्जाम देने के बाद मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए ये राहत की खबर है। आपको बता दें कि से कॉलेज उन जिलों में तैयार किए जाएंगे, जहां की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। मेडिकल कॉलेज खोलने से पहले इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि इन जिलों में पहले से कोई सरकारी मेडिकल कॉलेज खुला है या नहीं।
बैतूल में भी खुल सकता मेडिकल कॉलेज |Medical College In Betul
केंद्रीय स्वास्थ विभाग ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में मेडिकल काॅलेज खोल रहा है। बैतूल जिले की 17 लाख 61 हजार 805 आबादी है, इस लिहाज से जिले में मेडीकल कालेज खुलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। आबादी के हिसाब से जिले में मेडिकल कालेज खुलने की आपार संभावना बनी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का फैसला लेते हुए 4 साल में प्रदेश के 22 जिलों में मेडिकल कालेज तैयार करने की योजना तैयार की है।
केंद्र और राज्य सरकार देगी राशि
नवीन मेडिकल कालेजों पर खर्च होने वाली 36 हजार करोड़ की राशि में केंद्र सरकार 22 हजार करोड़ तो, राज्य सरकार 14 हजार करोड रुपए देगी। प्रत्येक कालेजों में 325 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। रहे कि आदिवासी बाहुल्य जिले में मेडिकल कालेज खुलने से यहां के विद्यार्थियों को एमबीबीएस की पढ़ाई करने अन्य जिलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वैसे भी शिक्षा के लिहाज से यह जिला बहुत पिछड़ा हुआ है। देखना यह है कि स्वास्थ विभाग द्वारा शिक्षा का स्तर बढ़ाने बैतूल जिले को दी जा रही सौगात को कारगर साबित करने सांसद-विधायक क्या भूमिका निभाते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
मेडिकल कालेज उन्हीं जिलों में बनाए जाएंगे जहां की आबादी 10 लाख से अधिक होगी। इस लिहाज से बैतूल जिला सबसे परफैक्ट बैठ रहा है। गौरतलब रहे कि स्वास्थ विभाग 36 हजार करोड़ की लागत से देशभर के 112 जिलों में मेडिकल कालेज बनेंगे, इसमें मप्र के 22 जिले शामिल हैं। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार 4 साल के दरमियान सभी जिलों में मेडिकल कालेज तैयार होने से 11 हजार सीटें बढ़ने से एमबीबीएस की करने वाले छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा।



