Sidhu Moosewala Parents Welcomes Baby : सिद्धू मूसेवाला मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, पिता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Sidhu Moosewala Parents Welcomes Baby: Sidhu Moosewala's mother Charan Kaur gave birth to a son at the age of 58, father gave information on social media.
Sidhu Moosewala Parents Welcomes Baby : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। बीते कुछ दिनों पहले दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर आई थी। आज सिद्धू मूसेवाला के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनके पिता बलकौर सिंह ने आज रविवार, 17 मार्च को सोशल मीडिया पर नवजात बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे सिद्धू मूसेवाला का पुनर्जनम बता रहे है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने आईवीएफ तकनीक की मदद से बच्चे को जन्म दिया है।
- यह भी पढ़ें: Jhadu Vastu Tips : मामूली नहीं है झाड़ू, बना सकती है कंगाल या धनवान, इन नियमों का जरुर करें पालन
सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बच्चे के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’ मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।
View this post on Instagram
आईवीएफ तकनीक की मदद से हुआ बच्चे का जन्म
सिद्धू मूसेवाला सिद्धू दंपत्ति की इकलौती संतान थे। सिद्धू ने बहुत कम समय में ही अपने गायिकी से देश दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।
View this post on Instagram
इसके बाद सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर 58 साल उम्र में उन्होंने आईवीएफ तकनीक की मदद से अपनी प्रेगनेंसी प्लान की है। जिसके बाद उनके बच्चे के जन्म की जानकारी पिता बलकौर ने दी है।
- यह भी पढ़ें: Business Success Story : एक दो नहीं बल्कि 18 बार हुआ फेल, तब जाकर मिली सफलता, आज हैं 50 हजार करोड़ का आसामी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




