वायरल अपडेट

Sher Aur Bhains ka video: शेर ही बन गया शिकार! भैंसों के झुंड में घुसने की गुस्‍ताखी कर बैठा बब्‍बर शेर, फिर ऐसे उठा-उठाकर पटका कि आपको भी आ जाएगी दया

Sher Aur Bhains ka video: शेर ही बन गया शिकार! भैंसों के झुंड में घुसने की गुस्‍ताखी कर बैठा बब्‍बर शेर, फिर ऐसे उठा-उठाकर पटका कि आपको भी आ जाएगी दया

Sher Aur Bhains ka video: शेर जंगल का राजा होता है, क्‍योंकि उसके आगे कोई भी जानवर टिक नहीं पता। लेकिन कई बार शेर भी जानवरों के झुंड के आगे पस्‍त हो जाता है और उसे भी दूम दबाकर भागना पड़ता है। ऐसे हजारों वीडियो आपने इंटरनेट पर मिल जाएंगे। आज के वायरल वीडियो में एक बूढ़े शेर को भैंसों के झूंड द्वारा उठा-उठाकर पटका जा रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को भी शेर पर दया आ जाती है।

जंगल के राजा भैंसों ने निकाल दी हेकड़ी

शेर और भैंसों से जुड़े हुए वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेर भैंसों के झुंड के पास पहुंचा तो था शिकार की तलाश में लेकिन उसके साथ कुछ अलग ही गेम हो गया। आसान शिकार समझकर उसने भैंसे पर हमला भी बोल दिया लेकिन उसे नहीं पता था कि वो यहां अकेला है। जहां ताकत की बात आई तो बूढ़े शेर के आते ही भैंसों के झुंड ने मिलकर उसे पटकना शुरू कर दिया। शेर मार खाकर वहीं चित्त हो गया, हालांकि उसने हिम्मत नहीं हारी और भागकर अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब पर Latest Sightings नामक के चैनल से शेयर किया गया है। वीडियो को 17 नवंबर को शेयर किया गया है और अब तक इसे 12 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बादलोग दंग रह गए हैं और उन्होंने शेर के सर्वाइवल पर हैरानी भी ज़ाहिर की है।

Sanp Ka Video: सांप ने की चोरी! मुंह में चप्‍पल दबाकर सरपट भागा सांप, चिल्‍लाते रह गई महिला, देखें वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button