वायरल अपडेट

Shadi Ka Video: गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया था पैसा वसूल हो गया! दूल्हे के दोस्तों ने जयमाला के दौरान लगाए देशभक्ति के नारे, देखें फिर क्या हुआ…

Shadi Ka Video: Recharged by selling wheat, the money was recovered! Groom's friends raised patriotic slogans during Jaimala, see what happened then...

Shadi Ka Video: गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया था पैसा वसूल हो गया! दूल्हे के दोस्तों ने जयमाला के दौरान लगाए देशभक्ति के नारे, देखें फिर क्या हुआ...Shadi Ka Video: शादियों का सीजन चल रहा है। आपको सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है। जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। दरअसल शादी में जयमाला के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर दूल्हे के दोस्तों ने अचानक भारत माता की जय के नारे लगाना शुरू कर दिया। फिर इसके बाद दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक रहता है।

स्टेज पर लगाए देशभक्ति के नारे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं। दोनों मंच पर खड़े हैं और यहां जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। तभी दूल्हे के पीछे खड़े उसके दोस्त भारत माता की जय के नारे लगाने लगते हैं। इस दौरान वीडियो में आप साफ़ सुन सकते हैं कि युवक देश के अन्य महान लोगों के नाम भी ले रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जय के नारे भी लगाए। वीडियो में एक युवक कहता है कि बस करो अब कितना नारा लगाएंगे।

गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया था पैसा वसूल हो गया(Shadi Ka Video)

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया था पैसा वसूल हो गया। हमसे बहुत बड़ी गलती हो गई मैंने कल ही किस्तों पर मोबाइल खरीदा है, मेरे को नहीं पता था कि मेरे को यह सब देखना पड़ेगा। मैं मोबाइल वापस बेच रहा हूं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि शादी हो रही है या देश आजाद हो रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button