Sadabahar Leaves Benefits: घर के आसपास आपने सदाबहार का पौधा तो जरूर देखा होगा। सदाबहार के फूलों को आयुर्वेद में संजीवनी के नाम से जाना जाता है। आज के समय में लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, खानपान में असंतुलन के कारण लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के मुताबिक सदाबहार में तिक्त रस यानी कड़वापन जैसे गुण पाए जाते हैं इसके अलावा यह वात और कफ दोषों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भरपूर सदाबहार फूल की पत्तियों का सेवन शरीर की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। पूजा पाठ के साथ ही इस फूल को आप औषधि के रूप में भी कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसका प्रयोग बहुत पहले से हो रहा है। गले में खराश, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सदाबहार का फूल संजीवनी है। लेकिन इससे पहले जानेंगे इसकी पत्तियों के सेवन का तरीका और अन्य फायदे।

सदाबहार की फूल-पत्तियों के फायदे (Sadabahar Flower and Leaves Benefits in Hindi)
सदाबहार के फूल और पत्तियों में मौजूद गुण न सिर्फ शरीर की समस्याओं में फायदेमंद होते हैं बल्कि इसका इस्तेमाल स्किन को भी बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल इन समस्याओं में बहुत उपयोगी माना जाता है।
- Also Read : DAP NEWS: किसानों में सबसे लोकप्रिय खाद DAP, जानें कीमत और इसकी खासियत | DAP Fertilizer Price
आयुर्वेद में बहुत पहले से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में आजकल की खराब लाइफस्टाइल में इसका प्रयोग करना बहुत उपयोगी होगा। अगर आपको गले में खराश या फिर इन्फेक्शन है तो सदाबहार की पत्तियां बहुत फायदेमंद होंगी। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर में मौजूद संक्रमण को खत्म कर देते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने पर आपका शरीर बहुत जल्दी संक्रमण और बीमारियों का शिकार हो जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सदाबहार के फूलों का काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है।
जिन लोगों को बीपी की समस्या रहती है, वो अधिकतर डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सदाबहार की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। इसकी पत्तियों की जगह आप सदाबहार की जड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। इस समस्या में सदाबहार के फूलों के अलावा इसकी पत्तियों का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और कंट्रोल में रखने के लिए सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर डायबिटीज की समस्या में ब्लड शुगर कम करने के लिए सदाबहार के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके किडनी में स्टोन की दिक्कत है तो ऐसे में सदाबहार की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुर्दों में पथरी होने पर सदाबहार की पत्तियों को पानी में उबालने पीने से बहुत फायदा मिलता है।
TIP: हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।