देश/विदेश

Noorjahan Mango: एक-दो नहीं बल्कि पूरे 5 किलो के होते हैं इस वैरायटी के आम, साइज में है पपीता जैसा, स्वाद भी लाजवाब

Noorjahan Mango, Biggest Mango, Noorjahan Mango Plant Nursery near me, Noorjahan mango, Noor Jahan mango, district of Madhya Pradesh, alirajpur news, shocked to know, price of one mango, specialstory, madhya pradesh noorjahan mango, noor jahan mango, noor jahan mango weight, noorjahan mango facts ,noorjahan mango grown noorjahan mango india, noorjahan mango mp ,noorjahan mango on line, noorjahan mango on line booking ,noorjahan mango plant, noorjahan mango plant for sale, noorjahan mango plant nursery, noorjahan mango price, noorjahan mango story, noorjahan mango tamil, noorjahan mango taste, noorjahan mango tree

Biggest Mango: एक-दो नहीं बल्कि पूरे 5 किलो के होते हैं इस वैरायटी के आम, साइज में है पपीता जैसा, स्वाद भी लाजवाब
Source: Credit – Social Media

Noorjahan Mango : भारत में आम को फलों का राजा माना जाता है। आम का स्वाद बाकी फलों से बहुत अलग होता है। भारत में आम की कई वैरायटी उगाई जाती है। यही कारण है कि आम का स्वाद दुनियाभर में प्रसिद्ध है। क्या आपको पता है कि भारत के अलीराजपुर में स्थित जोगट तहसील के कालीखेतर गांव में एक विशेष प्रकार का आम पाया जाता है जिसे “नूरजहां किस्म” (Noorjahan Mango) कहते हैं। यह आम अफगानिस्तान से जुड़ी हुई है और इसकी विशेषता है उसके विशालकाय आकार में जिसे देखकर लोग वाहवाही करते हैं। नूरजहां आम की खासियत यह है कि ये स्‍वादिष्‍ट होने के साथ-साथ विभिन्‍न पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है। इसकी आकृति पपीता की तरह होती है। इस आम का स्वाद अन्य आम से काफी अलग होता है। तो आइए जानते है इस आम की विशेषता और पैदावार के बारे में…

हालांकि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण इस आम के फूल पेड़ पर नहीं टिक पाते और फल में तब्दील होने से पहले ही नीचे गिर जाते है। आम उत्पादक ने बताया कि पिछले नूरजहां के एक फल का वजन औसतन 3.80 किलोग्राम होता है। गुजरात के कई शौकीन नूरजहां आम (Noorjahan Mango) के फलों की अग्रिम बुकिंग पहले से ही करते है। इन्हें पककर बिक्री के लिए तैयार होने में काफी समय लग जाता है।

नूरजहां किस्म की विशेषता

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जनपद में नूरजहां किस्म के कुछ पेड़ ही बचे हैं। यह अब दुर्लभ प्रजाति का आम हो चुका है। नूरजहां किस्म का आम का वजन अधिकतम 5 किलोग्राम तक होता है। इस खास किस्म के आम का उत्पादन करने वाले किसानों को इसका दाम भी काफी अच्छा मिलता है। नूरजहां आम की प्रजाति अफगानिस्तान मूल की मानी जाती है।

किसानों ने बताया कि उनके पेड़ों पर नूरजहां का वजन 4 किलो तक पाया गया है। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा आम है। यह आम किलो में नहीं बल्कि प्रति पीस के हिसाब से बिकता है। प्रदर्शनी में उनके एक नूरजहां किस्म के आम की कीमत 5000 लग चुकी है। कोई भी व्यक्ति एक एक आम से पूरे परिवार को खिला सकता है।

नूरजहां किस्म के आम को उच्च गुणवत्ता वाला माना जाता है और इसका स्वाद भी विशेष होता है। इसके छिलके का रंग हरा होता है जो आम को और भी खास बनाता है। यह आम खासतौर से देश भर में लखनऊ के आम महोत्सव में प्रदर्शित होता है जिससे लोग इसकी शानदारता का आनंद लेते हैं। ये फल 15 जून तक पककर बिक्री के लिए तैयार होंगे और इसके एक फल का अधिकतम वजन चार किलोग्राम के पार जा सकता है।

2000 रुपये तक का बिकता है 1 आम

आम उत्पादकों के अनुसार मौसम का कोई भरोसा नहीं है और आंधी-बारिश का अंदेशा बना हुआ है। इसलिए नूरजहां आम का उत्पादन करने वाले फलों की अग्रिम बुकिंग नहीं ले रहे। आम उत्पादक इस बार नूरजहां (Noorjahan Mango) का एक आम 1,000 रुपये से 2,000 रुपये के बीच बेचने पर विचार कर रहे हैं, जबकि पिछले साल इसके एक फल का भाव 500 रुपये से 1,500 रुपये के बीच रहा था।

200 ग्राम गुठली का वजन

जानकारों ने बताया कि नूरजहां आम (Noorjahan Mango) के पेड़ों पर आमतौर पर जनवरी-फरवरी से बौर आने शुरू होते हैं और इसके फल जून के पहले पंद्रह दिनों तक पककर बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं। नूरजहां आम (Noorjahan Mango) के भारी-भरकम फल तकरीबन एक फुट तक लम्बे हो सकते हैं और इनकी गुठली का वजन 150 से 200 ग्राम के बीच होता है।

नूरजहां किस्म की पैदावार का इतिहास

नूरजहां किस्म के आम की पैदावार का इतिहास मुगल काल के दौरान तक पहुंचता है। 15 वीं शताब्दी में अफगानिस्तान में यह आम पहली बार पाया गया था। मुगल रानी नूरजहां के नाम पर इस आम को नामकरण किया गया जिसकी सुंदरता और बड़े आकार के चलते लोग इसे खास मानते हैं। विश्व भर में यह खासतौर से बड़े आकार के आम के लिए जाना जाता है और लोग इसे उत्सवों में शानदारता से प्रदर्शित करते हैं। नूरजहां किस्म के आम की पैदावार अब बहुत कम हो गई है और इसे एक दुर्लभ प्रजाति माना जाता है।

नूरजहां किस्म के आम के सेवन से हाने वाले लाभ

आम एक स्वादिष्ट फल होता है जो विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह विटामिन C, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसका नियमित सेवन शरीर को स्‍ट्रोंग बना देता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, और आंतों की सेहत को सुधारता है।

Related Articles

Back to top button