बैतूल अपडेट

रविंद्र देशमुख सुसाइड केस : फरार आरोपियों पर इनाम, संपत्ति भी होगी जब्त

रविंद्र देशमुख सुसाइड केस : (बैतूल।) बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के भाजपा नेता और बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख के आत्महत्या के मामले में अभी 8 आरोपी फरार चल रहे हैं। इस मामले में एसपी निश्चल झारिया ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। वहीं उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए संपत्ति की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

रविंद्र देशमुख सुसाइड केस : फरार आरोपियों पर इनाम, संपत्ति भी होगी जब्त

रविंद्र देशमुख सुसाइड केस : (बैतूल।) बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के भाजपा नेता और बगडोना निवासी रविंद्र देशमुख के आत्महत्या के मामले में अभी 8 आरोपी फरार चल रहे हैं। इस मामले में एसपी निश्चल झारिया ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। वहीं उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए संपत्ति की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना सारणी के अपराध क्रमांक 444/2024, धारा 108, 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत रविंद्र देशमुख निवासी बगडोना द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने के प्रकरण में सुसाइड नोट के आधार पर 10 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना के दौरान 2 आरोपियों प्रमोद गुप्ता और दीपक शिवहरे को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। वहीं 8 आरोपी फरार हैं।

प्रत्येक के लिए 3 हजार इनाम

इनकी गिरफ्तारी हेतु इनाम की घोषणा की गई है। एसपी निश्चल झारिया द्वारा फरार आरोपियों रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, भोलासिंह उर्फ रामनारायण सिंह, अभिषेक साहू, मोहम्मद नसीम रजा, शमीम हुसैन, नाजिया बानो और करण सूर्यवंशी पर इनाम घोषित किया गया है।

इनके बारे में सूचना देने अथवा गिरफ्तार करवाने वाले को प्रत्येक आरोपी के लिए 3-3 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

संपत्ति की जुटा रहे जानकारी

इसके अतिरिक्त जो आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनकी चल-चल संपत्ति को विधिवत जप्त किए जाने की कार्यवाही नियमानुसार प्रारंभ की गई है। राजस्व विभाग से सभी आरोपितों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button