बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Kamal Vs Kamal : पूर्व सीएम कमल नाथ का कृषि मंत्री कमल पटेल पर पलटवार, कहा- मध्यप्रदेश की जनता देगी मुंहतोड़ जवाब

◼️ नवील वर्मा, शाहपुर
गुरुवार को बैतूल पहुंचे मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री और छिंदवाड़ा के प्रभारी कमल पटेल ने अगले चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की सभी विधानसभा और लोकसभा सीट जीतने का दावा किया था। इस बात पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पलटवार किया है। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान बैतूल जिले के शाहपुर में पत्रकारों से चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि वे (कृषि मंत्री) कोई भी ख्वाब देख लें, सपना देख लें। मुझे मध्यप्रदेश की जनता, मध्यप्रदेश के नौजवान, किसान, छोटे व्यापारी और गरीबों पर पूरा विश्वास है। वे मुंह तोड़ जवाब देंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, बैतूल विधायक निलय डागा, विधायक धरमूसिंह सिरसाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, नवनीत मालवीय, समीर खान, रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मोनिका निरापुरे, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। देखें वीडियो…

गौरतलब है कि कल बैतूल पहुंचे कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा था कि असली कमल छिंदवाड़ा पहुंच चुका है। अगले विधान सभा चुनाव में नकली कमल को हराने के साथ छिंदवाड़ा जिले की सातों विधान सभा और लोक सभा सीट पर भाजपा का कमल खिला कर इतिहास रचा जाएगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर श्री पटेल ने कहा था कि वे पहले ही अनाथ हो चुके हैं, जब भाजपा ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया था। कमलनाथ कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। वे धोखेबाज हैं। अब उन्हें छिंदवाड़ा से भी हराकर पूरी तरह से अनाथ कर दिया जाएगा।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को लेकर कही बड़ी बात, कहा- वे धोखेबाज हैं; जो कहते हैं, वो करते नहीं

श्री पटेल ने आगे कहा था कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं को छिंदवाड़ा जिले में जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कमलनाथ ने ढोर चराने और बैंड बजाने के कॉलेज छिंदवाड़ा में खोल रखे हैं। अब मैं कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि वे बैंड बजाने और ढोर चराने की ट्रेनिंग इस कॉलेज से लें। क्योंकि राजनीति में अब इनका कोई स्थान नहीं बचा है।

hike in insurance rates : पेट्रोल-डीजल में थोड़ी राहत तो अब एक जून से बीमा होगा महंगा, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए लगेगा अब इतना ज्यादा पैसा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button