Religion Change Hindu to Muslim : हिन्दू महिला ने समुदाय विशेष के लोगों पर इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव बनाने का लगाया आरोप
Religion Change Hindu to Muslim: Hindu woman accused people of a particular community of pressurizing her to accept Islam and marry.
कटनी : Religion Change Hindu to Muslim मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक हिन्दू महिला ने समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर इस्लाम कबूलने और निकाह करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, जब उसने इस्लाम कबूलने और निकाह करने बात नहीं मानी तो आरोपियों ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए गोलीबारी की। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष पड़ोसी है। यह मामला पुरानी रंजिश का है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- Also Read : Family Court’s Historic Decision : लॉकडाउन में लड़की ने माँ को घर से निकला था अब भरना पड़ेगा हर्जाना
घटना कटनी जिले के रंगनाथनगर थानाक्षेत्र की है। 27 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रामनिवास सिंह वार्ड के रहने वाले कयूम खान, अज्जू उर्फ बाबा खान, गोलू मोहम्मद, इरफान खान, आरिफ खान, बबलू खान, इम्मू खान नाम के आरोपी उस पर इस्लाम कबूलने और राजा खान से शादी करने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने जब आरोपियों की बात मानने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने कहा कि वह राहुल नाम के युवक से प्रेम करती है और उससे से उसकी शादी तय है।
शादी करने पर बदल जाएगी जिंदगी
आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि राजा खान से शादी करने पर तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी। इसके लिए तुमको काफी पैसा भी मिलेगा। फिर भी पीड़िता ने आरोपियों की बात नहीं मानी। इस पर आरोपी आगबबूला हो गए। इसी दौरान पीड़िता का मंगेतर और उसकी मां वहां पहुंच गए। आरोपियों ने सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की ओर से फायरिंग भी की गई। पीड़िता का मंगेतर किसी तरह वहां से जान बचाकर निकल पाया।
हवाई फायर करते हुए मारपीट
रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि रामनिवास सिंह वार्ड निवासी अज्जू बाबा रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवक उनके घर में घुसे और हवाई फायर करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वृद्ध अज्जू बाबा पर चाकू से हमला किया गया। मारपीट में घर के अन्य सदस्यों को भी चोट आई है। जिला अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
मारपीट का कारण पुरानी रंजिश
रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि मारपीट का कारण पुरानी रंजिश है। चाकू मारने वाले के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी चार से पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। चाकू से घायल हुए बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है। दोनों पक्षों का घर आमने-सामने है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों के लोगों पर अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



