बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Rape: नाबालिग का अपहरण कर ले गया सिकंदराबाद, किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


बैतूल। बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपना थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का विगत 25 फरवरी को एक 22 वर्षीय युवक अपहरण कर सिकंदराबाद ले गया। वहां आरोपी युवक ने उसके साथ साथ दुष्कर्म किया।

इधर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज घोड़ाडोंगरी अस्पताल में उसका मेडिकल करवाने के बाद उसे बैतूल न्यायालय में पेश किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button