बड़ी खबरें

post office vacancy 2023: पोस्‍ट ऑफिस में सरकारी नौकरी का मौका, 29 हजार तक मिलेगी सैलेरी, मप्र सहित पूरे देश में भरे जा रहे हजारों पद

post office vacancy 2023: government job opportunity in post office, salary will be up to 29 thousand, thousands of posts are being filled in the whole country including MP

post office vacancy 2023: पोस्‍ट ऑफिस में सरकारी नौकरी का मौका, 29 हजार तक मिलेगी सैलेरी, मप्र सहित पूरे देश में भरे जा रहे हजारों पदpost office vacancy 2023: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्तियां (Sarkari Naukri 2023) निकाली हैं। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों की 40,889 वैकेंसी निकाली है। ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर बनेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें।

Also Read : RPF Constable Vacancy 2023 : यदि आरपीएफ कांस्टेबल बनने भर रहे हैं फॉर्म तो सावधान, रेल मंत्रालय ने कहा…

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जीडीएस (शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम)/डाक सेवक) के 40889 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती विभिन्न राज्यों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2023 से शुरू होकर 16 फरवरी 2023 तक चलेगी। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।

स्टेटवाइज वैकेंसी

  • उत्तर प्रदेश- 7987 पद
  • उत्तराखंड -889 पद
  • मध्य प्रदेश -1841 पद
  • राजस्थान -1684 पद
  • बिहार -1461 पद
  • छत्तीसगढ़ -1593 पद
  • दिल्ली -46 पद
  • गुजरात -2017 पद
  • हरियाणा -354 पद
  • आंध्र प्रदेश -2480 पद
  • असम -407 पद
  • हिमाचल प्रदेश -603 पद
  • जम्मू/कश्मीर -300 पद
  • झारखंड -1590 पद
  • कर्नाटक -3036 पद
  • केरल -2462 पद
  • महाराष्ट्र -2508 पद
  • ओडिशा -1382 पद
  • पंजाब -766 पद
  • तमिलनाडु -3167 पद
  • तेलंगाना -1266 पद
  • पश्चिम बंगाल -2127 पद

Also Read : Govt Vacancy: राजस्थान में लेब असिस्टेंट के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा (post office vacancy 2023)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए। वहीं आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

Also Read : Railway Jobs 2023 : 10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, दो हजार से अधिक पदों पर हो रही है भर्ती, फटाफट चेक करें डिटेल्स

आवेदन शुल्क

  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिला / ट्रांस-महिला और सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं इन पदों पर आवेदकों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा। मेरिट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • आपको बता दें इन पदों (post office vacancy 2023) पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई Exam तय नही किया गया हैं। इसके पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • India Post Office के सभी राज्यों में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन सीधे 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होगा। post office vacancy 2023 का रिजल्ट फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है |
  • इसके अलावा मेरिट पर चुने अभ्यर्थी को भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और Medical Exam देना होगा।

Also Read : MPPEB Jobs 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी! मप्र में 2716 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

post office vacancy 2023 Salary:

● BPM : Rs.12,000/- -29,380/-

● ABPM/ DakSevak : Rs.10,000/- -24,470/-

Also Read : Mp Govt Jobs 2023: बड़ी खबर! मप्र में 2000 से ज्‍यादा सरकारी पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकते आवेेदन, देखें डिटेल्‍स

How To Apply? (post office vacancy 2023)

● इस भर्ती में Online Apply करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक इसी पोस्ट के लास्ट में दिया गया हैं।

● इसमें आवेदन से पूर्व आप इसके Official Notification को ध्यान से एक बार अवश्य पढ़े।

● उसके बाद आपको इसके Online Apply लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।

● उसके बाद इसमें आवेदन के लिए एक Online Application Form खुल कर सामने आएगा।

● जिसमे पूछे गए सभी जानकारी को आपको सही सही भरना होगा।

● उसके बाद इसमें मांगे गए दस्तावेजों (Required Documents) को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

● इसके बाद आप अपनी Category के अनुसार इसमें आवेदन शुल्क जमा करके इसे Submit कर देंगे।

● इसके बाद इसका एक Print Out निकाल कर इसे अपने पास सुरक्षित रखें।

● इस प्रकार आपका आवेदन post office vacancy 2023 के लिए पूरा हो जाएगा।

Also Read : Intresting Gk question: कौन सा जीव पानी पीते ही मर जाता है, आपके Gk में है दम तो इसका दें सही जवाब?

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button