टेक/ऑटो

POCO C50 : बेहद ही कम कीमत में POCO ला रहा जबरदस्‍त स्‍मार्टफोन, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेंंगे शानदार फीचर्स 

POCO C50 : भारत में कम समय में अपना दबदबा बनाने वाली POCO अब जल्‍द ही बेहद सस्‍ता स्‍मार्टफोन ला रही है। इस फोन की लांचिंग का कंपनी ने ऐलान कर दिया है। इस फोन की कीमत कम होने के साथ इसमें शानदार फीचर्स और बड़ी बैटरी मिलेगी। इससे पहले इसी सीरीज का एक स्मार्टफोन POCO C40 को ग्लोबल मार्केट में लांच किया गया था जिसे लोगो ने खूब सराहा था वही कंपनी ने इसी का अपडेटेड वर्शन भारत में लांच करने की घोषणा की है

Poco C50 Processor

कंपनी ने POCO C50 की स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई डिटेल नहीं दी है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग Poco C50 Redmi A1+ का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इसमें MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया जा सकता है।

POCO C50 Display & Camera Quality

इसके अलावा हैंडसेट में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा अन्य स्पेक्स के बारे में कोई डिटेल नहीं मिली है।

POCO C50 : बेहद ही कम कीमत में POCO ला रहा जबरदस्‍त स्‍मार्टफोन, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेंंगे शानदार फीचर्स 

POCO C50 Smartphone Features

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि POCO C40 स्मार्टफोन 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलता है। वहीं, स्मार्टफोन में 6.71 इंच का LCD मौजूद है। इसकी स्क्रीन 1650 x 720 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करती है। इसी तरह हमें POCO C50 में भी देखने को मिल सकते हैै। इसमें आपको कुछ अपडेट फीचर्स मिल जाएंंगे।

POCO C50 Smartphone Battery

Smooth Functioning के लिए कंपनी ने इस POCO C40 स्मार्टफोन में JLQ JR510 चिपसेट के साथ 6,000mAh की jumbo battery दी गयी है साथ ही इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से WiFi, GPS, ब्लूटूथ और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसी तरह हमें POCO C50 में भी बैटरी मिल सकती है ।

POCO C50 Smartphone Launching

कंपनी के मुताबिक, POCO C50 स्मार्टफोन को भारत में नवंबर के आखिरी हफ्ते में पेश किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया। ऐसे में कहना मुश्किल है कि फोन को किस दिन लॉन्च किया जाएगा।

POCO C50 : बेहद ही कम कीमत में POCO ला रहा जबरदस्‍त स्‍मार्टफोन, 6000mAh की बैटरी के साथ मिलेंंगे शानदार फीचर्स 

POCO C50 Price 

POCO C50 की कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में अभी तक किसी प्रकार का ऑफिशियल अपडेट नहीं मिला है। मगर कयास लगाएं जा रहे हैं कि स्मार्टफोन को 27 या 28 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

Urfi Javed New Video: अनारकली सी सजीं उर्फी जावेद! अंतरंगी ड्रेस छोड़ सिर पर डाला घूंघट, खूबसूरती ऐसी कि नजरें हटाना हुआ मुश्किल

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button