PM Kisan Yojana: मध्यप्रदेश के हजारों किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि, कर चुके हैं यह गुनाह

PM Kisan Yojana: इस बार मध्यप्रदेश में 7 हजार किसानों को न तो किसान सम्मान निधि की राशि दी जाएगी और न ही उनसे समर्थन मूल्य पर फसल की खरीदी की जाएगी। इसकी वजह उनके द्वारा की गई वह गलती है, जो उन्होंने सरकार द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद की है। अब यही गलती इन पर भारी पड़ने वाली है और उन्हें इसका बड़ा खामियाजा चुकाना होगा।

प्रदेश सरकार ने बीते सीजन में बार-बार चेतावनी दी थी कि किसान अपने खेतों की नरवाई न जलाएं। सरकार की ओर से साफ कहा गया था कि जो किसान इसके बावजूद नरवाई जलाएंगे, उनसे न तो समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी की जाएगी और न ही उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ ही दिया जाएगा। इसके बावजूद कई किसान नहीं माने और उन्होंने खेतों में नरवाई जलाने की गलती की।

कितने किसान होंगे वंचित (PM Kisan Yojana)

माना जा रहा है कि किसान सम्मान निधि से वंचित होने वाले किसानों की संख्या प्रदेश भर में करीब 7000 हैं। इन पर राजस्व विभाग ने 2.28 करोड़ रुपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया है। इनमें से 2.2 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं।

इतना जुर्माना किया वसूल (PM Kisan Yojana)

इनमें से विदिशा में 16 लाख, रायसेन में 21 लाख, 71 हजार, भोपाल में 5 लाख,्र 77 हजार, शाजापुर में 16 लाख, इंदौर में 18 लाख, खंडवा में 12 लाख, 50 हजार, सिवनी में 20 लाख और सतना में 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इस तरह कुल 2.2 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

सूची को लेकर विवाद भी (PM Kisan Yojana)

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार इस सूची को लेकर विवाद भी है। कहा जा रहा है कि नरवाई जलाने के सबसे ज्यादा 5774 मामले नर्मदापुरम जिले में दर्ज हुए। लेकिन, वहां केवल 42 किसानों के नाम कार्रवाई में शामिल हैं। इनमें से सिर्फ 8 पर ही एफआईआर दर्ज हुई है।

किस जिले में कितने किसान सूचीबद्ध (PM Kisan Yojana)

इनके अलावा विदिशा में 1040, इंदौर में 837, गुना में 725, रायसेन में 620, सिवनी में 395, खंडवा में 281, उज्जैन में 211, छिंदवाड़ा में 210 और सतना में 208 किसान सूचीबद्ध हैं। कुल 52 जिलों की सूची में 23 जिलों के कोई किसान शामिल नहीं हैं। जबकि इन जिलों में भी कई किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जुर्माना के आधार पर कार्रवाई (PM Kisan Yojana)

इस संबंध में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के संचालक पीएस श्याम ने दैनिक भास्कर को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा की गई जुर्माने की कार्रवाई को आधार बनाकर आगे की कार्रवाई होगी। हम किसानों को नरवाई नष्ट करने के लिए सब्सिडी पर मशीनें उपलब्ध करा रहे हैं। सम्मान निधि व समर्थन मूल्य रोकने का निर्णय संचालनालय स्तर से लिया जाएगा।

कितनी दी जाती है सम्मान निधि (PM Kisan Yojana)

गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसमें से 6 हजार रुपये की राशि केंद्र सरकार और 4 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार देती है। राजस्व विभाग की कार्रवाई के आधार पर किसानों की सूची तैयार हो चुकी है। हालांकि नरवाई जलाने वाले किसानों को सम्मान निधि से वंचित करने के लिए केंद्र सरकार की सहमति भी लेना होगा। (PM Kisan Yojana)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment