बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Panchayat Election : जिला पंचायत के वार्ड 20 में प्रवीणा खलतकर होंगी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी, भाजपा से अर्चना गायकी का नाम चर्चा में

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
Panchayat Election : बैतूल जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 20 से कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और व्यवसायी गजेन्द्र उर्फ बाल्या खलतकर की पत्नी प्रवीणा खलतकर को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस ने अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने एक नाम देकर गुटबाजी पर विराम लगा दिया है। अब वार्ड क्रमांक 20 में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। हालांकि पार्टी सूत्रों की माने तो वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यालय जिला मंत्री कृष्णा गायकी की पत्नी अर्चना गायकी को भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर सकती है। दोनों महिला उम्मीदवारों में कडी टक्कर में कड़ी टक्कर देखने मिलेगी। हालांकि 6 जून के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल दोनों उम्मीदवारों के नाम चर्चा में हैं। आज इन दोनों ने आज अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल भी कर दिए हैं।

Urban body election: यहां देखें प्रदेश के किस नगरीय निकाय में कब होंगे चुनाव, एमपी में 6 और 13 जुलाई को होगा मतदान, मतगणना 17 और 18 को; राज्य चुनाव आयुक्त ने किया ऐलान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button