Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के लिए खुल जाएंगे किस्मत के द्वार, बस करना होगा यह काम
Aaj ka panchang, Aaj ka rashifal, daily rashifal, shubh ashubh fal, Hindi me Aaj ka rashifal, today's Horoscope, rahoo kal, disha shool, Aaj ka chaughadiya, ekadashi tithi ka mahtva, आज का राशिफल, आज का पंचांग, shubh labh

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही
आज का पंचाग एवं राशिफल (16 नवंबर 2023)
पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
.!! ॐ गं गणपतये नमः !!.
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- तृतीया 12:34:10, पश्चात-चतुर्थी
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 30 कार्तिक गते
नक्षत्र- मूल 26:15:49
योग- सुकर्मा 09:58:09 तत्पश्चात-धृति
करण- गर 12:34:10 तत्पश्चात-वाणिज
सूर्य- तुला 25:18:34 तत्पश्चात-वृश्चिक राशिगत
चंद्र- धनु राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:45:23
सूर्यास्त- 17:25:54
दिन काल- 10:40:31
रात्री काल- 13:20:16
चंद्रोदय- 09:39:50
चंद्रास्त- 19:38:29
राहू काल- 13:26-14:46 अशुभ
यम घंटा- 06:45-08:05 अशुभ
अभिजित- 11:44-12:27 शुभ
गंड मूल- 06:45-26:16* तक अशुभ
दिक-शूल- दक्षिण दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु : आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
- यह भी पढ़ें: PM Narendra Modi : हार मानकर खुद को भाग्य के भरोसे छोड़कर घर बैठ गए हैं कांग्रेस नेता: पीएम नरेन्द्र मोदी
आज का राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन आपका नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए दिन धन लाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीएं लाभ होगा। अपने दैनिक समय में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करा सकता है। सHउभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
2 वृषभ राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते हैं, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर फायदा कर सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
3 मिथुन राशि :– आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आपका दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपका सेहत ठीक-ठाक रहेगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
- यह भी पढ़ें: Railway Rule: ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो टिकट होने पर भी देना पड़ सकता है जुर्माना
4 कर्क राशि :- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अधिक अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज दिन की शुरुआत आपके लिए की अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आपके जीवन साथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को फायदा होगा। मेहनत और लगन देखकर आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
- यह भी पढ़ें: Betul News: भाई दूज पर ताप्ती सरोवर में स्नान करने लगा श्रद्धालुओं का हुजूम, भाई-बहनों ने साथ लगाई डुबकी
6 कन्या राशि :- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं, उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
7 तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस में कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। किसी से लिए गए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन खत्म होगी। आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। सिर दर्द की समस्या से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
9 धनु राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होंगी। इस राशि की जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
10 मकर राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आपके पूरे होंगे। धन लाभ के आपको नए अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
11 कुम्भ राशि :- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ आपका समय बीत सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
- यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Bhajan : आज सुनें खाटू श्याम का बहुत ही सुन्दर भजन ‘नाम है तेरा तारणहारा’….
12 मीन राशि :- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा। नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। फोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
सुविचार
“तस्याग्निर्जलमर्णवः स्थलमरिर्मित्रं सुराः किंकरः, कान्तरं नगरं गिरि रघ्गृहमहिर्माल्यं मृगारि रामृगः।
पातालं बिलमस्त्र मुत्पलदलं व्यालः श्रृगालो विषं, पीयूषं विषमं समं च वचनं सत्याञ्चितं वक्ति यः॥”
भावार्थ :- जो सत्य वचन बोलता है, उसके लिए अग्नि जल बन जाता है, समन्दर भूमि, शत्रु मित्र, देव सेवक, वन नगर, पर्वत घर, सर्प पुष्प की माला, सिंह हिरण, पाताल दर, अस्त्र कमल, सिंह लोमड़ी, जहर अमृत, और विषम सम बन जाते हैं। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।



