One Day Wedding: इस देश में लड़कों की होती हैं एक दिन की शादी, क्या होता है फिर दुल्हन का? जानें यहां
One Day Wedding, Weird Marriage, Unique Wedding, One day wedding cost, One day wedding ideas, One day wedding venues, one day wedding planner day wedding vs night wedding india, simple indian wedding budget, One-Day Marriage Designation, A Complete Guide For A Budget Wedding In India, Wedding One Day,

One Day Wedding: भारत के अलावा हर देश में शादी को लेकर अपनी परंपरा है। शादी को अलग-अलग अहमियत दी जाती है। समाज में शादीशुदा लोगों को अलग नजर से देखा जाता है। लेकिन एक ऐसा देश है जहां पर लड़कों की सिर्फ एक दिन की शादी होती है। इस अनोखी शादी के बाद दुल्हन का क्या होता है। आईए जानते हैं कहां और क्यों होती है यह अनोखी शादी…
यहां होती है अनोखी की शादी (One Day Wedding)
दरअसल 1 दिन की शादी का चलन भारत के पड़ोसी देश चीन में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस समय पूरे चीन में इस तरह की शादी का ट्रेंड चल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह चीन की कोई पुरानी परंपरा नहीं है, बल्कि अभी कुछ समय पहले ही इस तरह का ट्रेंड शुरू हुआ है। यह शादी बिल्कुल सिंपल तरीके से होती है और इसमें ना कोई बैंड बाजा होता है, ना कोई बाराती। इस शादी को बिल्कुल गुपचुप तरीके से किया जाता है।
क्यों होती है एक दिन की शादी (One Day Wedding)
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चीन में ऐसी शादियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि इन दिनों वहां पर लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि चीन में लड़के के परिवार को शादी में बहुत खर्चा करना पड़ता है लेकिन पैसा नहीं होने से वैसा नहीं कर पा रहे हैं।
- Also Read: Medicinal Plants Farming: किसानों को धनवान बना देगी ये फसलें, एक एकड़ में होगी लाखों की कमाई
शादी के बाद दुल्हन का क्या होता है ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में लड़कों का कुंवारा मरना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में लड़कों की सिंगल होने की आइडेंटिटी मिटाने के लिए उनकी एक दिन की शादी कराई जाती है। लेकिन चीन के कुछ हिस्सों में अंतिम विदाई के दौरान लड़के की शादी कर रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि कोई लड़की एक दिन की शादी के लिए कैसे तैयार हो जाती है और शादी के बाद उनका क्या होता है? बता दें कि इन लड़कियों को इस काम के लिए पैसे दिए जाते हैं और एक दिन के लिए हायर किया जाता है। एक दिन के लिए दुल्हन बनकर वो फिर अपने काम पर लौट जाती हैं। जानकारी के मुताबिक इस समय चीन में यह बिजनेस काफी चलन में हैं।



