बड़ी खबरें

Nursing colleges locked : अनफिट पाए गए आठ नर्सिंग कॉलेजों पर प्रशासन ने ठोके ताले

Nursing colleges locked: Administration locked eight nursing colleges found unfit

Nursing colleges locked : बैतूल। मध्यप्रदेश में अनफिट पाए गए नर्सिंग कॉलेजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले में स्थित 8 नर्सिंग कॉलेजों को भी अनफिट पाए जाने पर उन पर ताले ठोक दिए गए हैं। यह कॉलेज अनफिट होने के बाद भी संचालित किए जा रहे थे। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश पर सीबीआई ने जांच की थी। जांच में पाया गया कि कॉलेजों में पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं हैं। ऐसे में जिले के इन आठ कॉलेजों को अनफिट पाया गया और जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी गई थी। उच्च न्यायालय ने इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे।

Nursing colleges locked : अनफिट पाए गए आठ नर्सिंग कॉलेजों पर प्रशासन ने ठोके ताले
Nursing colleges locked : अनफिट पाए गए आठ नर्सिंग कॉलेजों पर प्रशासन ने ठोके ताले

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर को अनफिट पाए गए नर्सिंग कॉलेज की सूची भेजी गई है। साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी मंगलवार को प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज के मापदंडों की पूर्ति में अनफिट पाए गए कॉलेज पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Nursing colleges locked : अनफिट पाए गए आठ नर्सिंग कॉलेजों पर प्रशासन ने ठोके ताले
Nursing colleges locked : अनफिट पाए गए आठ नर्सिंग कॉलेजों पर प्रशासन ने ठोके ताले

सीएम ने भी दिए थे कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी प्रभावित न हो और परीक्षा दे सकें ऐसी व्यवस्था की जाए। इसी निर्देश पर बैतूल में जिला प्रशासन के द्वारा आठ नर्सिंग कॉलेजों को शट डाउन कराने की कार्रवाई कर दी है। सभी कॉलेजों में ताले लगवा दिए गए हैं।

इन कॉलेजों को किया गया शट डाउन (Nursing colleges locked)

बैतूल जिले में अनफिट पाए गए विजन कॉलेज आफ नर्सिंग, मारूति कॉलेज आफ नर्सिंग, श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एंड कॉलेज नर्सिंग, मां मालती देवी नर्सिंग कॉलेज, बालाजी नर्सिंग कॉलेज, गोवर्धन कॉलेज एंड स्कूल आफ नर्सिंग, श्री ओम कॉलेज आफ नर्सिंग, वेदांश कॉलेज आफ नर्सिंग को प्रशासन की टीम ने क्लोज डाउन करा दिया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button