बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nirikshan : कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कमियों को दुरूस्त करने की हिदायत

▪️ विजय सावरकर, मुलताई
बुधवार को नगर पालिका परिषद मुलताई का चुनाव होना है। चुनाव की मतपेटियों को रखने के लिए केंद्रीय विद्यालय के कमरे में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसके साथ ही वार्डों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार दोपहर में कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और एसपी सिमाला प्रसाद ने स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बनाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बैंस ने एसडीएम राजनंदिनी शर्मा को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के साथ भवन में पानी नहीं टपके इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद ने एसडीओपी नम्रता सोंधिया और थाना प्रभारी सुनील लाटा को बुधवार को होने वाले मतदान के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था अनुकूल बनाए रखने सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… kis ward me kitna matdan : आमला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में सबसे ज्यादा 81.18 प्रतिशत और अंबेडकर वार्ड में सबसे कम 41.29 प्रतिशत मतदान

स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एसपी ने नगर पालिका निर्वाचन के लिए प्रत्येक वार्ड में बनाए गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। वहीं जिन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर कमी मिली उसे तत्काल सुधारने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… Kitna huaa matdan : संयुक्त कलेक्टर की समझाइश के बाद पोहर के ग्रामीणों  ने डाले वोट, जिले में 79.62 प्रतिशत मतदान 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button