बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Negligence : स्वीकृति के बाद भी कुएं की नहीं करा रहे मरम्मत, निकाल लिए एक लाख, तीन किमी दूर से ला रहे पानी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के कई गांव भारी जलसंकट से जूझ रहे। कई स्थानों पर तो लापरवाही के चलते जलसंकट अधिक गहराया है। कुछ ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत कासमारखंडी के ग्राम जड़िया के ढाना रोजडीखेड़ा का है। यहां पुराने और धंस चुके कुएं की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद काम नहीं कराया जा रहा है। जबकि एक लाख की राशि निकाली जा चुकी है। दूसरी ओर ग्रामीण दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं।

    ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बैतूल के नाम से शिकायत की गई है। इसमें बताया गया है कि रोजड़ीखेड़ा में हम ग्रामवासियों को पीने पानी की अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिये 2-3 किमी दूरी पर स्थित दूसरे गांव से सिर पर पानी लाना पड़ रहा है।

    ग्राम रोजड़ीखेड़ा में एक कुआ है, जिसमें पानी रहता था। लेकिन उसमें मलबा भर जाने के कारण उसमें पानी नहीं है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उक्त कुएं के गहरीकरण, मरम्मत तथा पटाई हेतु 4.78 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच द्वारा आज दिनांक तक कुआ गहरीकरण, मरम्मत तथा पटाई का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जबकि उक्त स्वीकृत राशि में से एक लाख राशि का आहरण कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें… Water Crisis : महीने भर से जल संकट से जूझ रहे गुरवा पिपरिया के ग्रामीण, 20 किमी पैदल चलकर सीईओ को बताई समस्या, निराकरण की लगाई गुहार

    उक्त कुएं में मलबा गिरने के कारण उसका मुंह चौड़ा हो चुका है, जिसमें कई बार हम ग्रामीणों की मवेशी गिर जाते हैं। उक्त समस्या के संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से भी निवेदन किया गया, लेकिन किसी ने भी आज तक ध्यान नहीं दिया है। ग्राम रोजडीखेड़ा उंचाई पर स्थित गांव है, जहां का भू-जल स्तर काफी नीचे है।

    यहां 4-5 नलकूप का खनन किया गया है, लेकिन भू-जल स्तर नीचे होने के कारण पानी नहीं निकला है। गर्मी के दिनों में हम ग्रामवासियों के सामने प्यासे मरने की नौबत आ जाती है। उक्त समस्या के संबंध में हम ग्रामवासियों का निवेदन है कि वर्तमान में गर्मी का समय चल रहा है तथा हम ग्रामीणों को धूप में 2-3 किमी दूरी पर स्थित दूसरे गांव से सिर पर पानी लाने के कारण कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्या का भी सामान कर पड़ता है।

    इसलिये निवेदन है कि गर्मी के सीजन भर ग्राम रोजडीखेड़ा हेतु एक पानी के टेंकर हेतु राशि स्वीकृत करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित करने की कृपा करें कि गर्मी सीजन में ग्राम रोजड़ीखेड़ा के ग्रामीणों को टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएं। इसके अलावा यदि गांव के पास नलकूप निर्माण करवाकर, नल जल योजना के तहत वाटर टैंक का निर्माण किया जाये तो हम ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सकता है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button