स्वास्थ्य अपडेट

Nap for Optimal Brain Health: दिमाग को तंदुरुस्त रखने में मदद करती है छोटी सी झपकी, फायदे जानकर आज ही कर देंगे शुरू 

Nap for Optimal Brain Health, Napping Benefits and Tips, Can a Nap Boost Brain Health?, The effects of napping on cognitive functioning, at what age do adults start taking naps, why afternoon naps are a sign of health, what is considered excessive napping, naps at age 70, is it normal for a 60 year old to take naps, nap research study, harvard nap study, why do i need a nap everyday all of a sudden

Nap for Optimal Brain Health: दिमाग को तंदुरुस्त रखने में मदद करती है छोटी सी झपकी, फायदे जानकर आज ही कर देंगे शुरू Source: Credit – Social Media

Nap for Optimal Brain Health: शरीर का सबसे महत्‍वपूर्ण अंग मस्तिष्‍क होता है। कुछ लोग ऐसे होते है कि मस्तिष्‍क पर बिल्‍कुल ध्‍यान नहीं देते है। हमारे मस्तिष्‍क को अच्‍छी तरह से काम करने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और ये जरूरत अक्सर हमारी डेली डाइट से पूरी नहीं हो पाती है। जबकि हमारा संपूर्ण स्वास्थ्य हमारे दिमाग पर निर्भर करता है। इसलिए हमें अपनी ब्रेन की हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए। ब्रेन के लिए सबसे ज्‍यादा फायदेमंद झपकी होती है।

एक नए अध्ययन के अनुसार छोटी झपकी आपके दिमाग को एक्टिव और बीमारियों से दूर रखती है। अमेरिका, ब्रिटेन और उरूग्‍वे के वैज्ञानिकों ने एक स्‍टडी पब्लिश की है जिसमें बताया गया है कि शॉर्ट नैप डिमेंशिया और कई दूसरी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है और जो लोग ज्‍यादा झपकी लेते है उनका दिमाग उम्र के हिसाब से काफी एक्टिव होता है।

एक नए अध्ययन के अनुसार, दिन के दौरान थोड़ी सी झपकी लेने से उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि छोटी झपकी मस्तिष्क के स्वास्थ्य में कैसे योगदान करती है।

छोटी झपकी लेने के फायदे (Nap for Optimal Brain Health)

छोटी झपकी क्यों है फायदेमंद

शोधकर्ता कहते हैं कि छोटी झपकी व्यक्तियों द्वारा अनुभव की जा रही नींद की कमी को दूर करने में सहायता करती है। स्लीप मेडिसिन विशेषज्ञ योनाटन ग्रीनस्टीन एसोसिएट प्रोफेसर रटगर्स का कहना है कि औसत वयस्क को प्रति रात लगभग आठ घंटे की नींद की आवश्यकता होती है और कुछ अध्ययनों का अनुमान है कि कम से कम 40% अमेरिकियों को इससे कम नींद मिल रही है।

डिमेंशिया के खतरे को कम किया जा सकता है

उम्र बढ़ने के दौरान रिस्पांस टाइम और मेमोरी में सबसे ज्यादा गिरावट आती है और बुजुर्गों में ऐसा होना आम है। टीम ने अपने पेपर में लिखा, “नैप और मस्तिष्क की मात्रा के बीच संबंध अच्छी तरह से पता नहीं चलता है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि इससे डिमेंशिया जैसी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।”

30 मिनट से कम वाली नींद होती है सबसे अच्छी (Nap for Optimal Brain Health)

65 साल से ज्यादा उम्र के वयस्कों पर किए गए पिछले शोध से पता चलता है कि दिन में झपकी लेने से दिमाग में कई सुधार होते हैं। ये झपकी न लेने वालों की तुलना में अलग है। हालांकि, नई स्टडी में झपकी की लंबाई नोट नहीं की गई है। लेकिन पहले के अध्ययनों से पता चलता है कि 30 मिनट से कम की झपकी सबसे अच्छी होती है, इससे रात की नींद प्रभावित होने की संभावना कम होती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button