बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Murder & Suicide : युवक की लाश मिलने के बाद सनसनीखेज खुलासा, राज खुलने के डर से उठाया यह सनसनीखेज कदम, चली गई दो जान


◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Murder & Suicide : सोमवार को बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में उद्यानिकी विभाग की वनश्री नर्सरी के पीछे एक अज्ञात युवक की लाश मिली। पुलिस ने इस मामले में जब तफ्तीश की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि दो दिन पहले जिस व्यक्ति की लाश फांसी पर लटकी मिली थी, उसी ने युवक की हत्या की थी। पूरा घटनाक्रम सिर्फ और सिर्फ इसलिए हुआ कि कहीं अवैध समलैंगिक संबंधों (homosexual relationships) का राज न खुल जाए।

पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि आज एक अज्ञात युवक की लास वनश्री नर्सरी के पीछे मिली। शुक्रवार की रात हरिओम नामक व्यक्ति ने नर्सरी में फांसी लगा ली थी। जांच पड़ताल से यह ज्ञात हुआ की मृतक हरिओम एक निक्की नाम के युवक से संबंध रखता था। घटना की रात करीब 2.30 बजे हरिओम एवं निक्की में इस बात से विवाद शुरू हुआ था कि हरिओम के निक्की के अलावा अन्य लोगों से भी संबंध है।

यह भी पढ़ें…murder reveal : जिसने दिया जन्म उसी मां को 5 लाख के लिए बेटी ने उतार दिया मौत के घाट, पति के साथ जाकर जंगल में फेंक दिया शव, दोनों गिरफ्तार

इससे नाराज होकर निक्की ने स्वयं को हाथ में मार कर चोट पहुंचा ली थी। साथ ही हरिओम द्वारा चोट मारने की जानकारी 100 डायल पर कॉल करके दी थी। हालांकि निक्की द्वारा अपना पूर्ण पता नहीं दिया गया था। बाद में मोबाईल भी बंद कर लिया था। सुबह नर्सरी में हरिओम की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। इससे यह कयास लगाया जा रहा था कि हरिओम के निक्की से अवैध संबंध थे।

यह भी पढ़ें…Murder : पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, फिर आत्महत्या करने खुद ने पी लिया जहर

निक्की द्वारा 100 डायल पर सूचना करने के कारण बदनामी के डर से हरिओम ने फांसी लगा ली थी। इधर आज निक्की नाम के युवक की 2-3 दिन पुरानी लाश गली अवस्था में मिली है। इससे यह आशंका यह हो रही है कि अवैध संबंध की बात उजागर होने के डर से हरिओम ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें…Murder Busted : अवैध संबंधों के उजागर होने का था डर, इसलिए उतार दिया महिला को मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

इस आशंका को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि जिस रस्सी से हरिओम ने फांसी लगाई थी उसी रस्सी के टुकड़े से मृतक निक्की का गला घोंटा गया है। उस रस्सी का टुकड़ा मृतक के गले में मिला है। इसके बाद पकड़े जाने व लोक लाज के डर से फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

यह भी पढ़ें…murder exposed : साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, पैग बड़ा बनाने को लेकर हुआ विवाद और सिर पर पत्थर पटक कर कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button