Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को रोजगार शुरू करने मिलेंगे 10 हजार रुपए, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका
Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में कई योजनाएं चल रही हैं। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना के बाद कई योजनाएं शुरू अलग-अलग-अलग राज्यों में शुरू हुई है। बिहार सरकार ने इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए रोजगार शुरू करने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना प्रारंभ की है। आज जानते हैं इसी योजना के बारे में…
बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनके रोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना रखा गया है। इस स्कीम का मकसद राज्य की महिलाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना से लाभ उठा सकती हैं।
Mahila Rojgar Yojana से महिला सशक्तिकरण
राज्य सरकार लंबे समय से महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देती रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की तरह रोजगार भी महिला सशक्तिकरण की एक अहम कड़ी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना इसी सोच का नतीजा है। इसके माध्यम से सरकार चाहती है कि हर परिवार की कम से कम एक महिला आर्थिक रूप से मजबूत बने और अपने लिए आय का स्रोत तैयार कर सके।

Mahila Rojgar Yojana का यह है उद्देश्य
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का सबसे बड़ा लक्ष्य यह है कि महिलाएं केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित न रहकर अपने लिए स्वतंत्र पहचान बना सकें। इसके तहत सरकार द्वारा पहली किस्त में दस हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे महिलाओं को दी जाएगी। इसके बाद, जब महिला अपना काम शुरू कर लेगी और उसका मूल्यांकन होगा, तो उसे दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
किन्हें मिलेगा Mahila Rojgar Yojana का लाभ
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। आवेदिका की उम्र 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदिका या उसके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए और न ही किसी भी प्रकार की सरकारी सेवा (नियमित या अनुबंध पर) में कार्यरत हों। योजना का फायदा केवल बिहार राज्य की निवासी महिलाओं को मिलेगा।
Self Help Group से जुड़ना क्यों जरूरी है
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana की सबसे खास शर्त यह है कि आवेदिका को जीविका के स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। जो महिलाएं पहले से किसी समूह का हिस्सा हैं, उन्हें अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जो महिलाएं समूह में शामिल नहीं हैं, उन्हें पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद सामुदायिक संसाधन सेवी उनसे संपर्क कर उन्हें समूह में जोड़ेंगे। तभी वे योजना का लाभ ले पाएंगी।

Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है। इच्छुक महिलाएं बिहार ग्रामीण आजीविका प्रोत्साहन समिति (जीविका) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.brlps.in पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन करते समय मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण और रोजगार से जुड़ी जानकारी देनी होती है। साथ ही, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी पड़ती है।
Verification और Training की व्यवस्था
सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के साथ-साथ प्रशिक्षण भी लेना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि महिला अपने चुने हुए रोजगार को बेहतर ढंग से शुरू और संचालित कर सके।
Mahila Rojgar Yojana में मिलने वाली राशि
योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को सबसे पहले दस हजार रुपये दिए जाते हैं। यह रकम उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इसके बाद, जब महिला अपना काम शुरू कर देती है, तो जरूरत पड़ने पर आकलन के आधार पर दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाती है। यह मदद रोजगार को और मजबूत करने और विस्तार देने के लिए होती है।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 3000 रूपये की जाएगी राशि
Mahila Rojgar Yojana के तहत पात्र कामों की सूची
सरकार ने Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत लगभग 18 तरह के कामों को चुना है, जिनमें महिलाएं आर्थिक मदद पाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इनमें सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, पापड़-अचार निर्माण जैसे काम शामिल हैं। इस तरह से महिलाएं अपनी रुचि और योग्यता के हिसाब से रोजगार चुन सकती हैं।
Mahila Rojgar Yojana में परिवार की परिभाषा
इस योजना के दिशा-निर्देश में परिवार की परिभाषा स्पष्ट की गई है। परिवार का अर्थ पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों से है। अगर महिला अविवाहित है और उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं, तो उसे अलग परिवार माना जाएगा। इसी आधार पर यह तय होता है कि किसे योजना का लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि एक ही घर में सास और बहू दोनों हैं, तो दोनों को अलग-अलग परिवार माना जाएगा और दोनों को योजना का लाभ मिल सकता है।
Mahila Rojgar Yojana से सास-बहू दोनों को लाभ
योजना में परिवार की परिभाषा के कारण यह भी स्पष्ट हो गया है कि शादीशुदा बेटे का परिवार अलग गिना जाएगा। ऐसे में अगर सास और बहू दोनों रोजगार शुरू करना चाहें तो उन्हें अलग-अलग दस-दस हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह प्रावधान महिलाओं के लिए राहत भरा है और इससे ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचेगा।
- यह भी पढ़ें : Post Office PPF Scheme: छोटी-छोटी बचत से बन जाएगा 20 लाख रुपये का फंड, लाजवाब है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम
Mahila Rojgar Yojana में शहरी महिलाओं के लिए सुविधा
शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। जो महिलाएं पहले से समूह से जुड़ी हैं, उन्हें अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जो महिलाएं अभी तक समूह से नहीं जुड़ी हैं, उनके लिए आवेदन की सुविधा जीविका की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहां महिलाएं जाकर योजना से जुड़ी जानकारी ले सकती हैं।
Mahila Rojgar Yojana में पारदर्शिता और निगरानी
सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और निगरानी पर जोर दिया है। लाभार्थियों की सूची तैयार करने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच होगी। इसके अलावा, प्रशिक्षण और आकलन की प्रक्रिया भी अनिवार्य की गई है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि महिला द्वारा शुरू किया गया रोजगार सफलतापूर्वक चले।
क्यों जरूरी है Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
बिहार जैसे राज्य में जहां बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वहां इस तरह की योजना बेहद अहम है। इससे महिलाओं को घर के बाहर निकलकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। छोटे स्तर से शुरू किया गया रोजगार भविष्य में बड़े व्यापार का रूप ले सकता है। साथ ही, इससे परिवार की आय बढ़ेगी और समाज में महिलाओं की स्थिति भी मजबूत होगी।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



