बैतूल अपडेट

Multai News : फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Multai News : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगांव में एक 25 वर्षीय महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। इधर मुलताई पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। वास्तविक कारण पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Multai News : फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Multai News : मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बोरगांव में एक 25 वर्षीय महिला का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। इधर मुलताई पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। वास्तविक कारण पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतिका वर्षा कटुके उम्र 25 साल निवासी बोरगांव की कल गुरुवार रात 8 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव उनके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला था।

मृतिका की मां सावित्री धाकड़ ने बताया कि वर्षा ने दो दिन पहले फोन करके बताया था कि उसका पति, सास और ननद उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। फिर कल उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली।

पिता ने जताया यह संदेह

इधर मृतिका के पिता गोकुल ने बताया कि उन्हें शंका है कि उनकी बेटी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है, क्योंकि महिला का पति लगातार उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा था। परिजनों ने तीन किस्तों में 5 लाख रुपए दिए थे, लेकिन उसका पति और 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। नहीं देने पर उसकी बेटी के साथ लगातार मारपीट की जा रही थी।

ग्रामीणों ने दी थी समझाइश

मृतिका का पिता अस्वस्थ है और पिछले कई दिनों से बिस्तर पर है। ऐसे में बच्ची की सहायता के लिए कोई नहीं जा पाया। अत्यधिक विवाद होने पर गांव से 10 लोगों की टीम ने जाकर समझाइश दी थी। जिसके बाद कुछ दिन बेटी को ठीक से रखा और फिर मारपीट शुरू कर दी गई।

मर्ग कायम कर की जा रही जांच

थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की जा रही है। मृतिका के शव को नगर के सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जहां उसके परिजन भारी संख्या में उपस्थित हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button