MP Weather Update: एमपी के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी! दशहरा पर्व पर भी मौसम ने फेरा था पानी

MP Weather Update: मानसून की बिदाई के बावजूद इस बार इंद्रदेव बिल्कुल मानने को राजी नहीं है। बारिश के सीजन में भरपूर और औसत से काफी अधिक बारिश होने के बावजूद प्रदेश में नए-नए सिस्टम (weather System) बन रहे हैं। इससे बारिश भी जारी है। बुधवार को अचानक फिर बने सिस्टम ने प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश (rain in mp) कराई। इससे दशहरा पर किए जाने वाले रावण दहन पर भी पानी फिर गया। इसके बाद आज फिर मौसम विभाग (weather department) ने प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
गुरुवार दोपहर को मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन में चेतावनी देते हुए प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना (Rain Alert In Mp) जताई है। इन जिलों में नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खरगौन, धार, इंदौर, देवास, गुना, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं। इसके अलावा कुछ जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जताई है। इन जिलों में सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिले एवं सिवनी, मंडला, बालाघाट जिले शामिल हैं। यह चेतावनी 7 अक्टूबर की सुबह तक प्रभावी होने की बात कही गई है।
- Also Read : OPPO A77s :OPPO का दिवाली गिफ्ट, लांच किया सबसे सस्ता फोन, कीमत इतनी कम की खुशी से झूम उठोंगे
इन जिलों में बारिश या बौछारें | Rain or showers in these districts
इसके अलावा कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर और रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों के लिए यह पूर्वानुमान जताया गया है।
सच साबित हो रही भविष्यवाणी | prediction coming true
इस बार मौसम विभाग की भविष्यवाणी हर बार सटीक साबित हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बैतूल में गुरुवार को दोपहर बाद तेज वर्षा हो चुकी है। वहीं जोरदार गरज के साथ बिजली भी कड़कती रही। बुधवार रात्रि में भी तेज बारिश हुई थी। इसके चलते दशहरा पर रावण दहन और कई मंडलों के भंडारों में भोजन प्रसादी के कार्यक्रम बुरी तरह से प्रभावित हुए थे।
गुरुवार को कहां कितनी बारिश हुई | where did it rain on thursday
बैतूल के अलावा अन्य कई जिलों में भी बुधवार को काफी बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज सुबह तक गौरिहर में 9, राजनगर में 8, अजयगढ़, जैसीनगर, लवकुशनगर, सोहागपुर में 7, सागर, सतना, बिरसिंहपुर, विदिशा में 6, सतवास, नर्मदापुरम, बैतूल, बेगमगंज, आठनेर, गौहरगंज, खिरकिया, आमला, बड़ामलहरा, पलेरा, खजुराहो, व नागौद में 5 सेंटीमीटर बारिश हुई है।



