मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Alert : डेढ़ दर्जन जिलों के लिए रेड और ऑरेंज, दो दर्जन के लिए यलो अलर्ट

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय कहर बरप रहा है। गुरुवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें ओलावृष्टि, वज्रपात और आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय कहर बरप रहा है। गुरुवार को जारी बुलेटिन में मौसम विभाग भोपाल ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें ओलावृष्टि, वज्रपात और आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा गुरुवार को अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम की संभावित स्थिति को लेकर डेली बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं ओलावृष्टि व वज्रपात के साथ झंझावत एवं 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (MP Weather Alert)

मौसम विभाग ने रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, नरसिंहपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और बालाघाट जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें भी कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं ओलावृष्टि व वज्रपात के साथ झंझावत एवं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट (MP Weather Alert)

शहडोल संभाग के जिलों के अलावा भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगौन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना दमोह और सागर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र भोपाल ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा वज्रपात के साथ झंझावत एवं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

किसानों को दी यह सलाह (MP Weather Alert)

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि प्रदेश में जहां भी वर्षा की संभावना है, वहां फसलों को सुरक्षित करने के उपाय के साथ-साथ सिंचाई और रासायनिक छिड़काव करने से बचें। ऐसा करने से फसलों को नुकसान हो सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button