SSC GD Constable Recruitment 2022: जीडी कांस्टेबल के 24 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास भी कर सकते आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया

ssc.nic.in, SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल (SSC GD Constable) के 24369 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10 पास उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते है। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आवदेन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना सबसे जरूरी है कि आवेदन नोटिफिकेशन के अनुसार ही भरा जाए, नही तो आवेदन निरस्त भी हो सकता है।
बता दें कि इस भर्ती के तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एग्जामिनेशन में सिपाही (Sepoy) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
SSC GD Constable Recruitment 2022: ये हैं जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन करने की डेट : 27 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2022
- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट और टाइम : 30 नवंबर 2022 (रात 11 बजे तक)
- ऑफलाइन चालान बनाने की लास्ट डेट और टाइम: 30 नवंबर 2022 (रात 11 बजे तक)
- ऑनलाइन फीस भुगतान करने की लास्ट डेट और टाइम: 01 दिसंबर 2022 (रात 11 बजे तक)
- चालान के माध्यम से भुगतान की लास्ट डेट (बैंक के काम के घंटे के के दौरान): 01 दिसंबर 2022
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल जारी होने का टाइम: जनवरी, 2023
- Read Also: IAS Ankita Chaudhary Success Story : पढ़ाई के दौरान मां को खोया, चीनी मिल में वर्कर पिता बने सहारा; बेटी बन गई IAS अफसर, खूबसूरती में मॉडल्स को देती है टक्कर

SSC GD Constable Recruitment 2022 Number of Posts: रिक्त पदों की संख्या
- बीएसएफ – 10497 पद
- सीआईएसएफ- 100 पद
- सीआरपीएफ- 8911 पद
- एसएसबी- 1284 पद
- आईटीबीपी- 1613 पद
- एआर- 1697 पद
- एसएसएफ- 103 पद
- Read Also:Nano Urea Liquid: किसानों का बोझ कम करेगी ये खाद, कम खर्च में बढ़ेगा उत्पादन, भारत सरकार ने की पहल, मिलेंंगे बहुत सारे लाभ
SSC GD Constable Age Limit
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 01-01-2023 तक उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों का जन्म 02-01-2000 से पहले और 01-01-2005 से बाद में ना हुआ हो। वहीं SC/ ST कैटेगरी के लिए 5 साल और OBC कैटेगरी के लिए 3 साल की छूट उम्र सीमा में दी गई है।
SSC GD Constable Salary
एनसीबी में सिपाही के पद के लिए लेवल-1 (18,000 से 56,900 रुपये) तक वेतन दिया जाएगा। वहीं अन्य सभी पदों के लिए लेवल-3 (21,700-69,100 रुपये) तक का वेतन दिया जाएगा।

SSC GD Constable 2022 Qualification
एसएससी द्वारा एसएससी द्वारा इन पदों के लिए अभ्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अधिक शैक्षणिक जानकारी के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
- Read Also:Chita-Hiran ka video: हिरण और चीते की अनोखी दोस्ती का वीडियो हो रहा वायरल देख कर दिल खुश हो जाएगा
SSC GD Application Fee & Selection Process
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदक को 100 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इन पदों पर आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षी, पीईटी और पीएसटी के जरिए किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा के लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
यहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन
https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/notice_ctgd_27102022.pdf



