Betul District Hospital News: प्रसूता की हालत बिगड़ने पर किया भोपाल रेफर, रास्ते में हो गई मौत, पति ने लगाए गंभीर आरोप

Betul District Hospital News: मध्यप्रदेश के बैतूल स्थित जिला अस्पताल में एक प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया गया था। वह भोपाल पहुंच पाती, उसके पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर महिला के परिजनों का आरोप है कि जब भोपाल ले जाने से मना किया तो स्टाफ ने पुलिस कार्यवाही के नाम पर धमकाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को आमला तहसील के ग्राम मंगारा की निवासी कुसुम ने बोरदेही अस्पताल में एक स्वस्थ नवजात बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत खराब होती गई। ब्लडिंग अधिक होने के कारण उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कर और इलाज शुरू किया गया। लेकिन, कुछ घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ गई।
- Also Read: Today Indore Mandi Bhav : आज के इंदौर मंडी के भाव (दिनांक 07 नवंबर, 2022)
- Also Read: महज 60 हजार जमा कर घर ले आए Maruti Eeco 7 Seater, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कमाल का माइलेज
इस पर जिला अस्पताल के स्टाफ ने उसे बैतूल से भोपाल के लिए 108 से रेफर कर दिया। भोपाल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद 108 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में लेकर आई। बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य केंद्र की नर्सों ने किया और जरूरी पोषक आहार की दवाइयां भी बच्चे को पिलाई गई। मृतक महिला की बहन ने नवजात बच्चे को स्तनपान कराया।
मदद के लिए पहुंचे समाजसेवी
महिला की मौत के बाद एंबुलेंस ने मृतिका और उसके बच्चे को शाहपुर में छोड़ दिया। युवक ने बताया कि उसके पास घर जाने के लिए पैसे भी नहीं हैं। इस पर समाजसेवी सचिन शुक्ला और आशीष राठौर को खबर लगी तो उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक को फोन लगाकर शव वाहन की व्यवस्था कराई। मृतक महिला और उसके परिजनों को मंगारा पहुंचाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक और पूर्व विधायक मंगल सिंह भी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर उन्होंने मृतक के परिजनों को 2100 रुपए की राशि दी।
पति नहीं ले जाना चाह रहा था भोपाल
इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि महिला का पति अपनी पत्नी को भोपाल नहीं ले जाना चाहता था। मृतिका के पति के अनुसार उसकी पत्नी की भोपाल रेफर करने की हालत नहीं थी। उसके पास भोपाल जाने के लिए रुपए भी नहीं थे, इसलिए वह नहीं जाना चाहता था। उसने मना किया तो जिला अस्पताल के स्टाफ ने उस पर रेफर के लिए दबाव डाला। उसे पुलिस कार्रवाई का डर भी दिखाया। उससे कहा गया कि अगर वह पत्नी को भोपाल नहीं ले गया तो उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उसकी शिकायत कर दी जाएगी। इसके चलते मजबूरी में भोपाल ले जाने तैयार होना पड़ा।
- Also Read: Giorgia Andriani Hot Pics: सलमान की होने वाली भाभी है कई सुंदर एक्ट्रेस से भी खूबसूरत, Giorgia Andriani ग्लैमरेस लुक से गिराती है बिजलियां, तस्वीरें देख लट्टू हो रहे फैंस
- Also Read: Viral video: कार से टिका मासूम तो मालिक ने सीने पर मारी लात, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास, देखें वीडियो…



